ट्रंप ने क्यों बदला अमेरिकी नेवी का सबसे आधुनिक सिस्टम? समझिए EMALS बनाम स्टीम कैटापल्ट विवाद

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नए फरमान के जरिए अमेरिकी नौसेना को अपने सबसे आधुनिक विमान वाहक पोतों से हाई-टेक इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कैटापुल्ट (EMALS) हटाकर पुराने 'स्टीम कैटापुल्ट' (भाप से चलने वाले सिस्टम) पर लौटने का आदेश दिया है।

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश की नौसेना (US Navy) के सबसे आधुनिक लड़ाकू विमान वाहक पोतों को लेकर एक चौंकाने वाला फरमान जारी किया है। गुरुवार को जारी एक प्रशासनिक निर्देश में ट्रंप ने नौसेना को आदेश दिया है कि वह अपने नए युद्धपोतों से फाइटर जेट्स को हवा में टेक-ऑफ कराने वाली आधुनिक इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तकनीक (EMALS) को हटा दे। इसकी जगह उन्होंने फिर से दशकों पुराने स्टीम यानी भाप से चलने वाले 'कैटापुल्ट सिस्टम' को इस्तेमाल करने का आदेश दिया है।

Donald Trump US Navy

अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर्स से हटेंगी आधुनिक तकनीक, ट्रंप का बड़ा फैसला (फोटो: एआई इमेज)

एपी के मुताबिक राष्ट्रपति ट्रंप का यह फैसला न केवल चौंकाने वाला है, बल्कि इससे अमेरिकी नौसेना को अरबों डॉलर का भारी-भरकम वित्तीय झटका लग सकता है। जानकारों के मुताबिक, पहले से तय डिजाइनों में इतना बड़ा फेरबदल करने से जहाजों का निर्माण और देरी से पूरा होगा और उन्हें चलाने व संभालने के लिए ज्यादा नौसैनिकों की जरूरत पड़ेगी।

End of Feed