कैग रिपोर्ट में क्या-क्या, जिसके कारण सवालों के घेरे में हैं केजरीवाल? 15 प्वाइंट में पढ़िए कहां-कहां फंस रही AAP

Delhi CAG Report: कैग रिपोर्ट के सामने आने के बाद दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी (आप) के कई नेताओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दिल्ली के शराब घोटाले के मामले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया समेत कई नेता आरोपी बनाए गए हैं। दोनों नेता कई महीनों तक दिल्ली की तिहाड़ जेल में रह चुके हैं। फिलहाल इस मामले की जांच सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रही है।

Delhi CAG Report: दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को वो कैग रिपोर्ट पेश की गई, जिसे लेकर तमाम तरह के दावे किए जा रहे थे। चुनाव के दौरान भी आम आदमी पार्टी इसी कैग रिपोर्ट को लेकर घिर रही थी। अब जब दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कैग रिपोर्ट को आज विधानसभा पेश किया तो पिछली आप सरकार और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल बुरे फंसते दिख रहे हैं। केजरीवाल की दिल्ली शराब नीति पर कैग ने कई गड़बड़ियों को उजागर किया है। कैग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली शराब नीति के कारण दिल्ली सरकार को करीब 2,002.68 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। बता दें कि इसी घोटाले में केजरीवाल समेत आप के कई दिग्गज जेल जा चुके हैं, सीबीआई ने लेकर ईडी तक जांच कर रही है।

End of Feed