बिहार में बॉर्डरलाइन पर कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन, टूट सकता है महागठबंधन

  • Authored by: रंजीता झा
  • Updated Mar 24, 2024, 09:08 AM IST

Bihar Politics: लोकसभा चुनाव का ऐलान हो गया। एनडीए ने बिहार के अंदर सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया है, लेकिन इंडिया गठबंधन के अंदर अभी तक सहमति नहीं बन पाई है। बात यहां तक पहुंच गई है कि राजद और कांग्रेस के स्थानीय नेतृत्व ने अलग-अलग चुनाव लड़ने तक की बात कह दी है।

Bihar Politics: लोकसभा चुनाव की तारीख़ों का ऐलान हो गया है, लेकिन 40 लोकसभा सीटो वाले बिहार में INDIA गठबंधन ने अबतक उम्मीदवारों के नाम तय करना तो दूर सीटों पर भी सहमति नही बना सकी है। सूत्रों की माने तो कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन में सीटों को लेकर तालमेल नहीं बैठ पा रहा है और नाराज़गी इस कदर है कि दोनों पार्टी का प्रदेश नेतृत्व अकेले चुनाव लड़ने की बात कह रहा है।

Congress-RJD alliance

बिहार में राजद-कांग्रेस में अब तक नहीं बन पाई सीट शेयरिंग पर सहमति

End of Feed