India Evacuation Ops : दुनिया में जब-जब फंसे भारतीय, मुसीबत में 'देवदूत' बने सरकार के बचाव अभियान

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Apr 24, 2023, 12:20 PM IST

India Evacuation Ops : समय-समय पर दुनिया में इस तरह के हालात बनते हैं जब देशों को अपने नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाना पड़ता है। सूडान जैसा संकट भारत के लिए नया नहीं है। खाड़ी के देशों एवं अन्य मुल्कों में जब भी इस तरह के हिंसाग्रस्त हालात बने, भारत सरकार ने सफलतापूर्वक बचाव ऑपरेशन चलाए और अपने नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

India Evacuation Ops : हिंसाग्रस्त सूडान में स्थितियां काफी जटिल हो गई हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के अनुसार दो जनरलों की इस लड़ाई में अब तक कम से कम 400 लोगों की मौत हो चुकी है और 3351 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। यह लड़ाई नौवें दिन में प्रवेश कर गई है। जमीन पर जो हालात हैं उसे देखकर लड़ाई खत्म होने के आसार अभी फिलहाल नहीं दिख रहे। सूडान में भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, खाड़ी देशों सहित हजारों की संख्या में बाहरी मुल्कों के लोग हैं। सूडान से अपने नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालना सभी देशों के लिए चुनौती बना हुआ है।

operation ganga

सूडान में फंसे अपने नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी भारत सरकार।

सूडान में फंसे हैं करीब 3000 भारतीय

जटिल हालात में अमेरिका, फ्रांस, सऊदी अरब सहित कई देश अपना बचाव अभियान चला रहे हैं। सूडान में करीब 3000 भारतीय हैं, इन्हें सुरक्षित बाहर निकालना भारत सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है। अपने नागरिकों को बाहर निकालने के लिए भारतीय विदेश मंत्रालय सूडान में अपने सहयोगियों के साथ लगातार संपर्क में है और हालात पर नजर बनाए हुए है। जेद्दा एयरपोर्ट पर भारतीय वायु सेना के दो परिवहन विमान सी-130 जे स्टैंडबॉय मोड में हैं जो नागरिकों को लेकर स्वदेश आएंगे। सूडान के बंदरगाह पर युद्धपोत आईएनएस सुमेधा ने भी लंगर डाल दिया है।

End of Feed