Chandrayaan-3 Update: नहीं टूटी 'प्रज्ञान' और 'विक्रम' की नींद तो चांद पर क्या होगा? स्लीप मोड में जाने का क्या है मतलब, यहां जानें सबकुछ

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Sep 4, 2023, 04:56 PM IST

Chandrayaan-3 Latest Update: 22 सितंबर को रोवर और लैंडर स्लीप मोड से बाहर नहीं आए तो क्या होगा? क्या इसरो इनका फिर से इस्तेमाल कर पाएगा? इसरो का अगला प्लान क्या होगा? आइए जानते हैं सभी सवालों के जवाब...

Chandrayaan-3 Latest Update: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बताया है कि उसके चंद्रमिशन चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान और लैंडर विक्रम ने अपना काम पूरा कर लिया है। अब इसे स्लीप मोड में डाला गया है। रोवर की पार्किंग इस दिशा में की गई है कि जब चंद्रमा पर सूर्योदय हो तब सूरज की किरणें इसके सौर पैनल पर पड़ें और यह फिर से काम कर सके।

Chandrayaan-3

चंद्रयान-3

इसरो के मुताबिक, चांद के साउथ पोल पर अगला सूर्योदय 22 सितंबर, 2023 को होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि सूर्य से ऊर्जा प्राप्त करके रोवर और लैंडर एक बार फिर काम करने के लिए तैयार हो जाएंगे।

End of Feed