अखिलेश-ममता ने भरी हुंकार, NDA दलों को बताया कायर और लालची, मोदी सरकार को लेकर कर दिया ये बड़ा ऐलान

इस चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और सपा ने पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में भाजपा के मुकाबले महत्वपूर्ण जीत हासिल की थी। तृणमूल कांग्रेस और सपा दोनों ही राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। अब दोनों ने मिलकर हुंकार भरी है।

Mamata Akhilesh Rally: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कोलकाता में हुई रैली में भाजपा और केंद्र सराकर को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह सरकार जल्दी गिर जाएगी। दोनों नेताओं ने ने दावा किया कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी नीत राजग (NDA) सरकार लंबे समय तक नहीं टिकेगी। ममता बनर्जी और अखिलेश यादव ने यह टिप्पणी तृणमूल कांग्रेस की शहीद दिवस रैली को संबोधित करते हुए की। यह रैली लोकसभा चुनाव के लगभग छह सप्ताह बाद आयोजित की गई है। इस चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और सपा ने पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में भाजपा के मुकाबले महत्वपूर्ण जीत हासिल की थी। तृणमूल कांग्रेस और सपा दोनों ही राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं।

Mamata Akhilesh Rally

रैली में गरजे ममता-अखिलेश

भाजपा ने किया पलटवार

दोनों नेताओं के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने कहा कि वे सत्ता में आने का सपना देखने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और सांसद समिक भट्टाचार्य ने कहा, लोगों ने लगातार तीसरी बार राजग सरकार के लिए वोट दिया है। टीएमसी, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सत्ता में आने और प्रधानमंत्री पद पर आसीन होने का सपना देखना जारी रख सकती हैं। लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा। उन्हें 2029 के लोकसभा चुनाव के बाद भी विपक्ष में बैठने के लिए तैयार रहना चाहिए।

End of Feed