Explained: अयोध्या बनेगी वर्ल्ड क्लास सिटी, सरयू वॉटर मेट्रो और एयरपोर्ट से लगेंगे चार चांद, ऐसे बदलेगी लोगों की जिंदगी

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 15, 2023, 12:26 PM IST

Ayodhya City: राम मंदिर का अभिषेक समारोह 22 जनवरी 2024 को होगा, इससे पहले ही सरकार इस शहर को बदलने के लिए कई कदम उठा रही है।

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूरा होने की ओर बढ़ रहा है। अगले साल जनवरी में ही इसका उद्घाटन तय है। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार इस ऐतिहासिक शहर को पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक सुविधाओं से युक्त शहर में बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसी सोच के तहत अयोध्या को अपनी संस्कृति और परंपरा को दर्शाते हुए एक नया रूप मिलेगा। नए हवाई अड्डे और वाटर मेट्रो जैसी सुविधाएं यहां शुरू होने जा रही हैं।

Ayodhya city

अयोध्या होगी वर्ल्ड क्लास सिटी

विश्व स्तरीय शहर बनेगा

इससे न सिर्फ सार्वजनिक कनेक्टिविटी में सुधार होगा बल्कि इस शहर को एक विश्व स्तरीय शहर की पहचान मिलेगी। अयोध्या एयरपोर्ट लगभग पूरा हो गया है और इसका उद्घाटन 25 दिसंबर को होने की संभावना है। पहली उड़ान 30 दिसंबर को हवाई अड्डे से शुरू हो सकती है। वहीं, अयोध्या को जल्द ही वाटर मेट्रो भी मिल सकती है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल अप्रैल में कोच्चि में देश की पहली वाटर मेट्रो का उद्घाटन किया था।

End of Feed