बहन के खिलाफ पत्नी को चुनाव लड़ाने का क्यों अफसोस मना रहे अजित पवार? चुनाव से पहले ये क्या बोल गए; समझिए माजरा

Ajit Pawar Regrets: अजित पवार इस बात का अफसोस क्यों मना रहे हैं कि उन्होंने लोकसभा चुनाव में अपनी पत्नी सुनेत्रा पवार को अपनी बहन सुप्रिया सुले के खिलाफ मैदान में उतारा। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले अजित के इस बयान के क्या मायने हो सकते हैं, कहीं उन्हें अपने इस बयान का खामियाजा ना भुगतना पड़ जाए।

'अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत', ये कहावत अजित पवार पर बिल्कुल सटीक बैठ रही है। शरद पवार के भतीजे को अब इस बात का पछतावा हो रहा है कि बीते लोकसभा चुनाव में उन्होंने गलती कर दी है। क्या आप जानते हैं कि उन्हें किस गलती का एहसास हुआ है? उन्हें ऐसा लग रहा है कि लोकसभा चुनाव में पत्नी को बहन के खिलाफ उतारकर गलती कर दी। महाराष्ट्र विधानसभा से पहले उनका ये बयान उन्हें काफी नुकसान पहुंचा सकता है।

Ajit Pawar on Supriya Sule and Sunetra Pawar

अजित पवार ने मान ली अपनी गलती।

चाचा की बेटी के लिए ये क्या कह गए अजित पवार?

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि उन्होंने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में अपनी पत्नी सुनेत्रा पवार को चचेरी बहन सुप्रिया सुले के खिलाफ उतारकर गलती की। महाराष्ट्र में साल के अंत में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं के बीच पहुंच बनाने की कवायद के तहत राज्य भर में ‘जन सम्मान यात्रा’ निकाल रहे अजित ने कहा कि राजनीति को घर-परिवार से बाहर रखना चाहिए।

End of Feed