ईरान के हमलों के बाद मध्य पूर्व में खुल सकता है जंग का नया मोर्चा, पलटवार करेगा इजरायल!

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jan 17, 2024, 11:20 AM IST

Iran attack on Iraq :ईरान के इन हमलों की अमेरिका और इराक दोनों ने निंदा की है। एक हमला तो इरबिल में तैयार हो रहे अमेरिका कॉन्सुलेट के बेहद नजदीक हुआ। रिपोर्टों के मुताबिक इरबिल में हुए हमलों में चार लोगों की मौत होने और इमारतों के मलबे में तब्दील होने की बात सामने आई।

Iran attack on Iraq : इजरायल और हमास के लड़ाई के बीच मध्य पूर्व में बहुत कुछ हो रहा है। लाल सागर में हमले ने अमेरिका, ब्रिटेन, भारत जैसी महाशक्तियों को अपनी ताकत दिखाने के लिए विवश तो किया ही है। इसी बीच मध्य पूर्व में मंगलवार तड़के बड़ा हमला हो गया। यह हमला ईरान की तरफ से इराक और सीरिया में हुआ। ईरान का दावा है कि उसने इराक के कुर्दिश इलाके में इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के मुख्यालय और आईएसआईएल के कथित ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइल हमले किए। इन हमलों के बारे में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने बयान भी जारी किया। ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उसने इराक के अलावा सीरिया में भी हमले किए।

iran attack

ईरान के हमले के बाद बदल सकती है जंग की सूरत।

अमेरिका-ईराक ने हमले की निंदा की

ईरान के इन हमलों की अमेरिका और इराक दोनों ने निंदा की है। एक हमला तो इरबिल में तैयार हो रहे अमेरिका कॉन्सुलेट के बेहद नजदीक हुआ। रिपोर्टों के मुताबिक इरबिल में हुए हमलों में चार लोगों की मौत होने और इमारतों के मलबे में तब्दील होने की खबर है। इन हमलों के बाद अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने इरबिल में हुए हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है। अमेरिका ने इन हमलों को इराक की स्थिरता को कमजोर करने वाला बताया है। इन हमलों पर इजरायल अभी चुप है उसकी और से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

End of Feed