Tom Cruise की फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग' को लेकर आया अपडेट, बड़े परदे से पहले होगी यहां रिलीज

Mission: Impossible – The Final Reckoning Release Update: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज की अपकमिंग फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग' की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म पहले बड़े परदे पर नहीं बल्कि यहां रिलीज की जाएगी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर।

Mission: Impossible – The Final Reckoning Release Update: हॉलीवुड के मशहूर एक्टर टॉम क्रूज ने अपनी फिल्मों से दुनियाभर में लोगों का खूब मनोरंजन किया है। उनकी मूवीज को लेकर लोगों में अक्सर एक्साइटमेंट देखने को मिलती है। इन दिनों टॉम क्रूज की 'मिशन इंपॉसिबल-द फाइनल रेकॉनिंग' काफी चर्चा में बनी हुई है। यूं तो मूवी इसी साल 23 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। लेकिन खबर आ रही है कि सिनेमाघरों से पहले टॉम क्रूज की 'मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकॉनिंग' की स्क्रीनिंग सिनेमा जगत के सबसे बड़े इवेंट कांस फिल्म फेस्टिवल में हो सकती है।

Mission Impossible – The Final Reckoning Release Update

क्रिस्टोफर मैकक्वेरी द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग' (Mission: Impossible – The Final Reckoning Release Update: ) के रिलीज होने का इंतजार पूरी दुनिया की जनता कर रही है। हालांकि अब फिल्म की रिलीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। टॉम क्रूज स्टारर फिल्म को इस साल होने वाले कांस फिल्म फेस्टिवल में सबसे पहले रिलीज किया जाएगा। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरह से इन खबरों पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें इस फ्रैन्चाइज़ की आखरी फिल्म बताई जा रही है, जिसे सुन फैंस काफी इमोशनल है।

End of Feed