वर्ल्ड सिनेमा

The Odyssey के प्रीमियर में इन स्टार्स ने लगाए चार चांद, नाओमिका सरन के लुक लूटा दिल

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 12, 2026, 09:30 AM IST

The Odyssey India Screening: हॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म द ओडिसी (The Odyssey) की इंडिया प्रीमियर नाइट में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कई सितारे नजर आए। तो चलिए जानते हैं कि...

Image

फिल्म द ओडिसी की स्क्रीनिंग पर पहुंचे ये सितारे (Image Source: Zoom Instagram)

The Odyssey India Screening: हॉलीवुड डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) की मच अवेटेड फिल्म द ओडिसी (The Odyssey) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म द ओडिसी को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही फिल्म द ओडिसी का इंडिया प्रीमियर शानदार अंदाज में हुआ। इस खास मौके पर बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे पहुंचे, जिन्होंने अपनी मौजूदगी से इवेंट में चार चांद लगा दिए। इन स्टार्स की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म द ओडिसी के प्रीमियर में कौन-कौन नजर आया।

ये स्टार्स आए नजर

इवेंट में डिंपल कपाड़िया अपने शानदार अंदाज में नजर आईं। उनके साथ उनकी नातिन नाओमिका सरन भी पहुंचीं, जिन्होंने अपने लुक से हर किसी का ध्यान खींच लिया। महेश बाबू के बेटे गौतम घट्टामनेनी भी द ओडिसी के इवेंट में दिखाई दिए।जिम सर्भ इवेंट में फिटेड सूट में काफी डैशिंग लग रहे थे। रेड कार्पेट पर उन्होंने अपने दोस्त के साथ कैमरे के सामने पोज भी दिए। धुरंधर (Dhurandhar) फेम सौम्या टंडन (Saumya Tandon) भी द ओडिसी के प्रीमियर में नजर आईं। ब्लू गाउन में उनका लुक काफी खूबसूरत लग रहा था। दूसरी ओर, अशीष चंचलानी (Ashish Chanchlani) भी इस खास मौके के लिए शानदार सूट पहनकर पहुंचे और पैपराजी को मुस्कुराते हुए पोज दिए। सिंगर अरमान मलिक (Armaan Malik) अपनी पत्नी आशना श्रॉफ (Aashna Shroff) के साथ हाथों में हाथ डाले प्रीमियर में पहुंचे। दोनों ने वेन्यू में जाने से पहले कैमरों के सामने पोज दिए। वहीं, बोमन ईरानी (Boman Irani) ब्लू सूट और ब्लैक पैंट में काफी क्लासी अंदाज में नजर आए।

स्टारकास्ट ने पी चाय

इसके अलावा फिल्म द ओडिसी की स्टारकास्ट का एक वीडियो भी सामने आया। यूनिवर्सल पिक्चर्स इंडिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan), मैट डेमन (Matt Damon) और टॉम हॉलैंड (Tom Holland) एक पुराने रेस्टोरेंट में नजर आए। उन्हें मिल्क टी, बन मस्का और खास तरीके से तैयार की गई फिरनी परोसी गई। चाय पीने से पहले तीनों ने एक-दूसरे के साथ चीयर्स भी किया। शाम की चाय का आनंद लेने के बाद क्रिस्टोफर, मैट और टॉम साउथ मुंबई के एक थिएटर के लिए रवाना हुए, जहां द ओडिसी (The Odyssey) का ग्रैंड प्रीमियर आयोजित किया गया था।

मीडिया से की बात

10 जुलाई को हुई मीडिया स्क्रीनिंग के बाद क्रिस्टोफर नोलन, मैट डेमन और टॉम हॉलैंड ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान टॉम हॉलैंड भारत में मिले प्यार से काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा, 'हमारा हमेशा इतने खुले दिल से, इतनी खुशी, उत्साह, प्यार और सम्मान के साथ स्वागत करने के लिए आपका धन्यवाद।' उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा किया और क्रिस्टोफर नोलन के शानदार काम को पसंद करने के लिए भी धन्यवाद कहा। वहीं, मैट डेमन (Matt Damon) ने भी द ओडिसी (The Odyssey) के इंडिया प्रीमियर को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, 'ये पहली बार है जब हम असली दर्शकों के सामने फिल्म लेकर आए हैं, जिन्होंने इसे देखा है। आपका इसे पसंद करना हमारे लिए बहुत मायने रखता है।'

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article