Dil Bechara को 4 साल पूरे होते ही Sanjana Sanghi को आई Sushant Singh Rajput की याद में, रुला देगी ये पोस्ट!

4 Years of Dil Bechara: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा (Dil Bechara) को आज 4 साल पूरे हो गए हैं। इस बीच अब एक्टर को याद करते हुए फिल्म की लीड एक्ट्रेस संजना सांघी ने एक इमोशलन पोस्ट शेयर की है। यहां इसपर एक नजर डालते हैं।

4 Years of Dil Bechara: बॉलीवुड एक्ट्रेस संजना सांघी (Sanjana Sanghi) ने रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी की फिल्म रॉकस्टार में एक चाइल्ड एक्टर के तौर पर काम किया था। इसके बाद उन्हें एक लीड एक्ट्रेस के तौर पर पहली बार सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म दिल बेचारा में देखा गया था। इस फिल्म ने एक्ट्रेस की किस्मत ही बदल दी। फिल्म बड़ी हिट साबित हुई थी, जिसमें संजना की एक्टिंग को भी काफी पसंद किया गया था। आज 24 जुलाई, 2024 को फिल्म की रिलीज के चार साल पूरे हो गए हैं और संजना सांघी ने एक इमोशनल पोस्ट के साथ फिल्म से जुड़ी फोटोज को शेयर किया है। इस बीच एक्ट्रेस ने एक लम्बा चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को याद करने वाली बात भी कही है। यहां इस पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed