Deadpool and Wolverine India Advance Bookings: डेडपूल एंड वूल्वरिनल (Deadpool and Wolverine) इस साल हॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन की यह फिल्म खूब सुर्खियों में है। जबसे फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है, तब ही से फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट अलग ही लेवल पर है। अब फिल्म की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट भी सामने आने लगी है। फिल्म ने पीवीआरइनॉक्स और सिनेपोलिस जैसी टॉप भारतीय नेशनल चेन में पहले दिन के लिए करीब 100000 टिकटें बेच दी हैं। रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन की फिल्म 20 करोड़ रुपये या उससे अधिक का कलेक्शन कर सकती है। फिल्म को अडल्ट सर्टिफिकेट के साथ रिलीज किया जाना है।
पहले ही दिल फिल्म ने बेच दिए 1 लाख से ज्यादा टिकट
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म की 1 लाख टिकटों में से लगभग 80 हजार टिकटें PVRInox में बेची गई हैं जबकि लगभग 20000 टिकटें सिनेपोलिस में बेची गई हैं। डेडपूल फिल्मों ने भारत में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। आखिरी वूल्वरिन फिल्म, लोगन ने भी 2017 में लगभग 44 करोड़ रुपये की कमाई की थी। डेडपूल और वूल्वरिन के लिए उस तरह का बिजनेस करने के लिए मंच तैयार है जो स्पाइडर-मैन: नो वे होम के बाद से किसी सुपरहीरो फिल्म के लिए नहीं देखा गया है।
डेडपूल और वूल्वरिन की एडवांस बुकिंग ने किया कमाल
दुनिया भर में भी फिल्म की एडवांस बुकिंग शानदार रही है। चीन को छोड़कर, डेडपूल एंड वूल्वरिन ने सभी देशों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अब तक का अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 400 मिलियन डॉलर या उससे अधिक की कमाई कर सकती है।
