वर्ल्ड सिनेमा

Deadpool and Wolverine First Review: धांसू एक्शन और कॉमेडी की जबरदस्त राइड हैं मूवी, सामने आया फर्स्ट रिव्यू!

Deadpool and Wolverine First Review: रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन स्टारर डेडपूल और वूल्वरिन का फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है। सोशल मीडिया पर फिल्म की खूब सराहना हो रही है। फैंस MCU के लिए इस मूवी को गेम चेंजर बता रहे हैं। आइए यहां इसके फर्स्ट रिव्यू पर एक नजर डालते हैं।

Image

Deadpool and Wolverine First Review Out in Hindi

Deadpool and Wolverine First Review: रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन-स्टारर 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' (Deadpool and Wolverine Twitter Review) का पहला प्रीमियर कल रात, 22 जुलाई को आयोजित किया गया था। इंंडस्ट्री के सितारों के साथ-साथ मूवी की स्टारकास्ट भी फिल्म के प्रीमियर में नजर आई है। साथ ही कई मूवी क्रिटीक्स भी इस फिल्म को देखने के लिए पहुंचे हैं। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर कई रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कई लोगों ने ट्विटर पर 'डेडपूल और वूल्वरिन' को लेकर अपनी राय भी रखी है। हालांकि फिल्म को लेकर ज्यादातक रिव्यू पॉजिटिव ही हैं, जो मेकर्स के लिए राहत वाली बार है, आइए यहां इनपर एक नजर डालते हैं।

डेडपूल एंड वूल्वरिन पर क्या बोले दर्शक?

एक यूजर ने फिल्म को लेकर कमेंट किया, 'यह फिल्म बिल्कुल परफेक्ट है, बेहतरीन अंदाज से तैयार की गई है, एक्शन से भरपूर है जो सभी उम्मीदों से बढ़कर है। यह मार्वल फ्रेंचाइजी के लिए कमबैक बनकर सामने आई हैं। कास्टिंग और परफॉर्मेंस बेहतरीन है, जो सच में बेहतरीन एक्सपीरियंस देती है।

'डेडपूल एंड वूल्वरिन' का निर्देशन शॉन लेवी द्वारा किया गया है, जो 'फ्री गाइ' और 'नाइट एट द म्यूजियम' फ्रेंचाइजी में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। यह फिल्म 26 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और यह इस साल सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक होने वाली है। फिल्म में एम्मा कोरिन के साथ टीवीए एजेंट मैथ्यू मैकफैडेन को पैराडॉक्स के रूप में भी दिखाया जाएगा।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article