Ramayana Los Angeles Premiere: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर दुनियाभर में चर्चा हो रही है। फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया गया है और इसके मेकर्स इसे अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी में जुटे हैं। अब फिल्म के लॉस एंजिल्स प्रीमियर को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड के फैंस का भी ध्यान खींचा है। इस खास इवेंट में कई बड़े फिल्मी सितारों, फिल्ममेकर्स और अंतरराष्ट्रीय मीडिया के शामिल होने की उम्मीद है। तो चलिए जानते हैं इस इवेंट में किस हॉलीवुड स्टार के आने की खबरें सामने आई हैं।
‘रामायण’ के हॉलीवुड प्रीमियर में लगेगा सितारों का मेला, रेड कार्पेट पर देसी अंदाज में दिखेंगे रयान रेनॉल्ड्स (Image Source: IMDb)
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Ramayana में होगा शाहरुख की King का दीदार, थिएटर में रिलीज होगा फिल्म का खास प्रोमो
रयान रेनॉल्ड्स होंगे शामिल
एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म रामायण एक बार फिर से चर्चा में हैं। इसकी वजह एक हॉलीवुड स्टार है। The Free Press Journal की रिपोर्ट के मुताबित हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स (Ryan Reynolds) फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ के लॉस एंजिल्स प्रीमियर में शामिल हो सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ये कार्यक्रम 27 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ (Deadpool & Wolverine) के स्टार रयान रेनॉल्ड्स फिल्म की खास स्क्रीनिंग में शामिल हो सकते हैं। ये स्क्रीनिंग फिल्म की दुनियाभर में रिलीज से पहले रखी जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रीमियर को दिवाली की थीम पर आयोजित करने की तैयारी है। इसमें शामिल होने वाले मेहमानों से लाल रंग के पारंपरिक भारतीय कपड़े पहनकर आने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि ये ड्रेस कोड रयान रेनॉल्ड्स पर भी लागू होगा। रिपोर्ट के अनुसार, ये प्रीमियर लॉस एंजिल्स स्थित एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स के डेविड गेफेन थिएटर में आयोजित किया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Ramayana Trailer 2: रणबीर कपूर बने श्रीराम, यश के दमदार लुक ने उड़ाए होश!
‘रामायण’ में नजर आएंगे ये सितारे
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। साई पल्लवी (Sai Pallavi) सीता के किरदार में नजर आएंगी, जबकि यश (Yash) रावण की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में सनी देओल (Sunny Deol) हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे। यह कहानी दो भागों में दर्शकों के सामने आएगी। फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज करने की योजना है। ऐसे में रिलीज से पहले लॉस एंजिल्स में होने वाला प्रीमियर फिल्म के प्रचार के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
