Ranbir Kapoor's Prime Foucs Shares Crash: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump) ने हाल ही में एक बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की है कि अमेरिका के बाहर बनने वाली फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाया जाएगा। इस फैसले ने पूरी दुनिया की फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। खास तौर पर भारतीय एंटरटेनमेंट सेक्टर पर इसका सीधा असर दिखाई दे रहा है। भारत फिल्म निर्माण का सबसे बड़ा स्पॉट है और यहां बनने वाली फिल्मों का बड़ा यूजर अमेरिका में भी है । इंडस्ट्री में अबतक हॉलीवुड और बॉलीवुड की साझेदारी से कई बड़े प्रोजेक्ट बनते आए हैं। लेकिन अब जब डोनाल्ड ट्रम्प का यह फैसला आया है, इससे मेकर्स की लागत बढ़ जाएगी। जिससे नुकसान होने के चांस भी बढ़ जाएंगे।इसका मतलब है कि विदेशी कमाई, जिस पर भारतीय फिल्मों का बड़ा हिस्सा निर्भर करता है वह घट सकती है।
Pic Source: Instagram/ Trading View
रणबीर कपूर की कंपनी को होगा नुकसान
इसका सीधा असर उन कंपनियों पर भी दिखेगा जो फिल्मों के टेक्निकल और पोस्ट-प्रोडक्शन काम से जुड़ी हैं। इनमें सबसे अहम नाम है प्राइम फोकस लिमिटेड( Prime Focus ltd.) , जो एनएसई पर 5% गिरकर, गिरावट में चला गया है। इस कंपनी में बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) की बड़ी हिस्सेदारी है। उन्होंने कंपनी में 15 करोड़ का निवेश कर रखा है। एक्टर ने कंपनी के 12.5 लाख शेयर खरीद रखे हैं, जिससे कंपनी के 90% शेयरों में बढ़ोतरी हुई थी। प्राइम फोकस वीएफएक्स, एडिटिंग और टेक्निकल सेवाओं के लिए जानी जाती है और हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में भी इसने काम किया है। टैरिफ लगने से कंपनी को बड़ा नुकसान हो सकता है।
रणबीर कपूर के लिए यह स्थिति थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है, क्योंकि उन्होंने प्राइम फोकस में भारी निवेश कर रखा है और वे इसके साथ एक लंबे समय से जुड़े हैं। इसमें उनकी अपकमिंग फिल्म रामायण की हिस्सेदारी भी जुड़ी हुई है। कुल मिलाकर, ट्रंप का यह टैरिफ फैसला भारतीय फिल्म इंडस्ट्री और खासकर टेक्निकल कंपनियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। अब देखना यह है कि निर्माता इससे निपटने के लिए क्या रास्ता निकालते हैं।
