Priyanka Chopra In Ayodhya: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती और पति निक के साथ किए रामलला के दर्शन, देखें फोटोज

Priyanka Chopra In Ayodhya: प्रिंयका चोपड़ा जोनस अपने पति निक के साथ भारत में हैं। प्रियंका एक बड़े ब्रांड को प्रमोट करने भारत आई हुई हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा अपने पति और बेटी मालती मैरी जोनस चोपड़ा के साथ अयोध्या पहुंची हैं। यहां तीनों में रामलला के दर्शन भी किए। उनके मंदिर के अंदर के कई फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Priyanka Chopra In Ayodhya: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और पॉपस्टार निक जोनस इन दिनों भारत की यात्रा पर हैं। निक से शादी के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में रह रही हैं। कपल जब से इंडिया आया है तभी से वह सुर्खियों में बना हुआ है। प्रियंका एक बड़े ब्रांड को प्रमोट करने भारत आई हुई हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा अपने पति और बेटी मालती मैरी जोनस चोपड़ा के साथ अयोध्या पहुंची हैं। यहां तीनों में रामलला के दर्शन भी किए। उनके मंदिर के अंदर के कई फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस रिपोर्ट में देखिए प्रियंका औऱ उनके परिवार की तस्वीरें।

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा और उनके परिवार ने मंदिर में दर्शन करने के लिए पूरा ट्रेडीशनल अवतार रखा था। एक तरफ प्रियंका चोपड़ा पीली साड़ी पहने हुए नजर आई हैं। दूसरी तरफ निक जोनस ने भी फ्लोरल कुर्ता पायजामा पहना था। वहीं, उनकी बेटी ने पिंक ड्रेस कैरी की थी। इसमें मालती मैरी जोनस चोपड़ा बेहद क्यूट नजर आ रही है। उन्होंने अपनी ड्रेस की मैचिंग वहीं, प्रियंका चोपड़ा भी ट्रेडीशनल ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रहीं थी। रामलला की पूजा कर तीनों ने भगवान के आशिर्वाद भी लिए। मंदिर में प्रियंका और निक जोनस को भगवा रंग का वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया। वहीं, दूसरी तरफ उनको देखने के लिए फैंस ने भीड़ लगा दी थी।

End of Feed