लाल साड़ी में देसी गर्ल बनी Priyanka Chopra, बेटी मालती मैरी के साथ Nick Jonas भी बने फूल देसी

Priyanka Chopra with Malti Marie and Nick Jonas : प्रियंका अपनी बेटी को भारतीय संस्कृति से दूर नहीं रखती इसलिए मालती को भी लाल रंग का घाघरा पहनाया हुआ था। मौका किसी फैमिली फंक्शन का था जहां पूरा जोन्स परिवार एक साथ नजर आया।

Priyanka Chopra with Malti Marie and Nick Jonas : बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) इन दिनों पति निक जोन्स( Nick Jonas) और बेटी मालती मैरी( Malti Marie) के साथ इंडिया में इन्जॉय कर रही है। कुछ दिन पहले एक्ट्रेस जहां राम मंदिर के दर्शन करती नजर आई। वहीं वह अपनी बहन मन्नारा की जन्मदिन पार्टी में भी दिखाई दी थी। अब एक बार फिर पीसी को देसी आउट्फिट में स्पॉट किया गया है। इस बार उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी है और बेटी को भी लाल लहंगा पहनाया है।

Priyanka Chopra with Malti Marie and Nick Jonas

प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) को कल एक इवेंट के दौरान बिल्कुल देसी अवतार में देखा गया। एक्ट्रेस ने लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी हुई थी, उनके साथ पति निक ने भी हल्के रंग का कुर्ता पजामा पहना था। प्रियंका अपनी बेटी को भारतीय संस्कृति से दूर नहीं रखती इसलिए मालती को भी लाल रंग का घाघरा पहनाया हुआ था। मौका किसी फैमिली फंक्शन का था जहां पूरा जोन्स परिवार एक साथ नजर आया। प्रियंका और निक को इस अवतार में देखकर फैंस काफी खुश हुए और उनके लुक की तारीफ की। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहां कि एक्ट्रेस विदेश में रहकर भी अपने संस्कार नहीं भूलती।

End of Feed