Priyanka Chopra and Nick Jonas: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने बिजी शेड्यूल के चलते अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा इस वजह से अपनी फैमिली के साथ काफी कम ही समय बिता पाती हैं। हालांकि प्रियंका को जितना भी समय उनके साथ मिलता है वह उसे बेस्ट तरीके से इंजॉय करने की कोशिश में लग जाती हैं। अब प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने और निक जोनस का एक कोजी मूमेंट शेयर किया है। इस एक तस्वीर से साफ हो गया है कि निक और प्रियंका एक साथ रोमांटिक पल बिता रहे हैं। यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल होने लगी है और फैंस निक व प्रियंका की जोड़ी की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। इस फोटो में प्रियंका घर के भीतर बॉर्नफायर की फोटो शेयर की है, जिसे वह अपने हसबैंड के साथ एंजॉय कर रही हैं। यह भी पढ़ें- I Want to talk: Abhishek Bachchan की नई फिल्म की पोस्टर देख फैंस ने दिए अटपटे रिएक्शन, बोले- 'ऐश्वर्या से बात कर लो..'
Priyanka Chopra spends romantic time with Nick Jones
प्रियंका और निक का रोमांटिक मूमेंट
प्रियंका चोपड़ा की इस फोटो को देख साफ पता चल रहा है कि वह पति निक जोनस के साथ इस बॉर्न फायर को काफी एंजॉय करती दिख रही हैं। दोनों के बीच ये मूमेंट फैंस को भी काफी रोमांटिक लग रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर दोनों की जोड़ी की दिल खोल कर तारीफ कर रहे हैं।
प्रियंका ने हॉलीवुड और बॉलीवुड में बताया ये अंतर
फोर्ब्स इंडिया के साथ एक इंटरन्यू में हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी काम करने के अपने एक्सपीरियंस को लेकर बात की है। उन्होंने दोंनो इंडस्ट्री के बीच अंतर का भी खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म मेकिंग की ज्यादातर चीजें पूरी दुनिया में एक जैसी ही हैं। पर प्रियंका ने कहा कि हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कॉन्ट्रैक्ट काफी सटीक होते हैं और डेट्स में भी ज्यादा बदलाव नहीं आते हैं।
