पुलिस ने कहा है कि सिंगर अपने होटल के कमरे, कासा सुर पलेर्मो होटल की तीसरी मंजिल से गिर गए। जिसके बाद उन्होंने जांच शुरू कर दी है। वहां मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि सिंगर अपने होटल की बालकनी पर अजीब हरकतें कर रहे थे। उन्होंने अपना लैपटॉप तोड़ दिया गया और उसे होटल के कमरे में रख दिया। इस घटना के बाद लोग होटल के आसपास जमा हो गए और लियाम का वीडियो रिकॉर्ड करने लगे।
लियाम पायने अपने एक्स बैंडमेट नियाल होरान के कॉन्सर्ट शो के लिए अर्जेंटीना में थे। वह काफी कम उम्र से ही वन डायरेक्शन में शामिल हो गए थे और उन्हें इसके बाद काफी लोकप्रियता मिली थी। वन डायरेक्शन स्टार ने 2021 में खुलासा किया था कि बैंड के साथ काम करने के बीच उन्हें शराब की लत लग गई थी। जिसके बाद यह प्रोब्लम इतनी बढ़ गई की उन्हें आत्महत्या के भी विचार आने लगे थे। इसके अलावा ऐसी खबरें थीं जिनमें कहा गया था कि लियाम की एक्स गर्लफ्रेंड मायाजबरदस्ती अबॉर्शन करवाने को कहा था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी काफी गुस्सा हो गए थे।
