वर्ल्ड सिनेमा

डॉयरेक्टर की कुर्सी पर लौट रहे हैं हॉलीवुड स्टार John Depp, किया इस दमदार फिल्म का खुलासा

Johnny Depp Return to Director's chair: जॉनी डेप का हॉलीवुड करियर काफी उतार चढ़ाव वाला रहा है। अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के चक्कर में जॉनी डेप काफी सुर्खियों में रहते हैं। कुछ समय पहले ही एक्स वाइफ एम्बर हर्ड के साथ उनका तलाक काफी चर्चा में रहा था। जिसके बाद अब जॉनी डेप ने डायरेक्टर की कुर्सी पर वापसी कर ली है। वो भी एक एक्साइटिंग प्रोजेक्ट के साथ

Image

Johnny Depp Returns to Director's chair

Johnny Depp is all set to direct movie: हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप (Johnny Depp) हाल ही में रोम फिल्म फेस्टिवल में नजर आए हैं। इस फिल्म फेस्टिवल में जॉनी डेप ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दे दिया है। यहां वह अपनी फिल्म मोदी: थ्री डेज ऑन द विंग ऑफ मैडनेस की स्क्रीनिंग के लिए इटली पहुंचे है। हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, उनकी फ्लाइट डिले हो गई थी, जिस वजह से वह फिल्म फेस्टिवल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा नहीं ले पाए। हालांकि इसके बाद उन्होंने अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया और अवॉर्ड भी जीता। अपनी एक्स पत्नी एम्बर हर्ड के साथ एक हाई-प्रोफाइल तलाक और झगड़े के बाद अब डेप अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी सीरियस हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- I Want to talk: Abhishek Bachchan की नई फिल्म की पोस्टर देख फैंस ने दिए अटपटे रिएक्शन, बोले- 'ऐश्वर्या से बात कर लो..'

अब उनके करियर में फैंस को एक ग्रोथ भी नजर आने लगी है। उन्होंने पिछले साल कान फिल्म फेस्टिवल के जरिए अपना कमबैक किया था। वह आखिरी बार फिल्म जीन डू बैरी में एक्टिंग करते नजर आए थे। अब उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स पर एक नजर डालते हैं।

फिल्म को लेकर क्या बोले जॉनी डेप

हॉलीवुड रिपोर्टर के साथ एक इंटरव्यू में जॉनी डेप ने मोदिग्लिआनी के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी बात की है। डेप ने बताया कि फिल्म मोदी के बारे में साल 1997 में अल पचिनो ने बताया था। जब पचिनो फिल्म को डायरेक्ट करने वाले थे। उस समय ऐसा नहीं हो पाया। दो दशक से अधिक समय बाद, यह प्रोजेक्ट आखिरकार सफल हुई है। फिल्म को लेकर जॉनी डेप का एक्सपीरियंस भी काफी बेहतरीन रहा है। सोशल मीडिया पर भी अब जॉनी डेप को लेकर अब काफी पॉजिटिव बातें होने लगी हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article