Joe Jonas की नई गर्लफ्रेंड के साथ पार्टी कर रहे हैं Priyanka - Nick ,गलती से अपलोड हो गई स्टोरी !

Priyanka Chopra Jonas with Joe Jonas : हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की थी जिसमें प्रियंका अपने पति निक के साथ पार्टी कर रही है, इस पार्टी में उनके साथ दो और लोग हैं जिनके हाथ में शैम्पेन के ग्लास दिखाई दे रहे हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने ये तस्वीर बाद में डिलीट कर दी थी

Priyanka Chopra Jonas with Joe Jonas : बॉलीवुड और हॉलिवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra Jonas) इन दिनों पति निक जोन्स( Nick Jonas) के साथ छुट्टियाँ मना रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की थी जिसमें प्रियंका अपने पति निक के साथ पार्टी कर रही है, इस पार्टी में उनके साथ दो और लोग हैं जिनके हाथ में शैम्पेन के ग्लास दिखाई दे रहे हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने ये तस्वीर बाद में डिलीट कर दी थी, लेकिन फैंस ने इसे स्पॉट कर लिया। खबर तेज है कि एक्ट्रेस निक के बड़े भाई और उनकी न्यू गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहे हैं।

Priyanka Chopra Jonas with Joe Jonas

सोमवार को, प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी पोस्ट की, जिसमें चार हाथ शैंपेन का ग्लास लिए नजर आ रहे थे। चारों हाथों में से दो हाथ महिलाओं के और दो हाथ पुरुषों के लग रहे थे। इस तस्वीर को प्रियंका ने दिल वाले इमोजी के साथ साझा की थी । हालाँकि, प्रियंका ने तुरंत इंस्टाग्राम स्टोरी को डिलीट कर दिया। फैंस ने उनकी इस स्टोरी को तुरंत देख लिया और अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि क्या स्टॉर्मी ब्री, निक के भाई जो( Joe Jonas) की नई प्रेमिका स्टॉर्मी ब्री ( Stromi Bree) एक साथ हैं । इससे लोगों ने यह मान लिया कि यह तस्वीर डबल डेट की है जिसमें प्रियंका, निक, जो और स्टॉर्मी शामिल हैं, जो दोनों के नए रिश्ते का जश्न मना रहे हैं।

End of Feed