पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने अपने पति शोएब मलिक (Shoaib Malik) से शादी के 14 साल बाद तलाक ले लिया है। सानिया से तलाक लेने के बाद क्रिकेटर शोएब ने हाल ही में पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली है। शोएब ने सना संग निकाह की तस्वीरें शेयर लोगों को हैरान कर दिया था। पिछले एक साल से सानिया और शोएब के तलाक की खबरें सामने आ रही थी। दोनों के तलाक की वजह पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर (Ayesha Omar) को माना जा रहा था। सोशल मीडिया पर दोनों का बोल्ड फोटोशूट वायरल हुआ था जिसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें थी। अब आयशा उमर ने शोएब संग अपने लिंकअप की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।
आयशा ने कहा, शोएब संग लिंक अप की खबरों की वजह से मैं काफी परेशान हो गया थी। मुझे पैनिक अटैक आते थे। मेरे लिए ये फेज किसी बुरे सपने से कम नहीं था।
आयशा को आने लगा था पैनिक अटैक
एक्ट्रेस ने कहा कि लोग शोएब संग सिर्फ लिंकअप की खबरें नहीं है शादी तक जोड़ते थे। मेरे लिए चीजें मुश्किल तब हो गई जब मेरे रिश्तेदार तक मानने लगे थे कि मैंने शोएब से गुपचुप शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने आगे खुलासा किया कि मुझे लिंकअप की खबरें पढ़कर पैनिक अटैक आने लगा था।
सानिया और शोएब ने साल 2010 में शादी की थी। कपल के बेटे का नाम इजहान मिर्जा मलिक है।
