एस.एस राजामौली की फिल्म शूट करते ही बेटी के पास लौटी प्रियंका चोपड़ा, मां को देखते ही मालती मैरी ने लगा लिया गले

Priyanka Chopra Return to U.S: आखिरकार प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी से मिल ही ली। लंबे समय से एक्ट्रेस अपनी गुडिया से दूर थी। अब जाकर दोनों मां-बेटी का मिलन हुआ है। प्रियंका चोपड़ा ने एक प्यारी सी फोटो शेयर कर बताया है वह अपनी बेटी को कितना मिस कर रही थी।

Priyanka Chopra Return to U.S: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) इन दिनों इंडिया में थी। वह पिछले कुछ समय से हैदराबाद में शूट कर रही थी। एक्ट्रेस हैदराबाद के साथ-साथ जयपुर भी गई थी। लंबे समय की शूटिंग के बाद अब एक्ट्रेस अपनी बेटी के पास लौट गई है। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर बेटी के साथ फोटो शेयर की है जिसमें वह मालती को लंबे समय बाद गले लगा रही है। आइए आपको दिखाते हैं मां बेटी का ये प्यार

riyanka Chopra Return to U.S

फिल्म निर्माता एस एस राजमौली( S.S Rajamouli) की फिल्म शूट करने के बाद प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) अब वापिस यूएस अपने घर लौट गई है। प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद अपनी प्यारी सी बेटी मालती मैरी( Malti Marie) से मिली है जिसकी खुशी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। प्रियंका चोपड़ा ने मालती को गले लगाते हुए एक फोटो शेयर की जिसमें वह नन्ही परी को गोद में लेकर खिला रही है। इस फोटो पर प्रियंका ने लिखा है 'घर' । बेशक से वह इतने दूर रहकर अपनी बेटी को मिस कर रही होंगी।

बात करें एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की तो प्रियंका चोपड़ा ने अभी तक एसएस राजमौली के साथ अपने इस प्रोजेक्ट को ऑफिशियल नहीं किया है। लेकिन यह खबर है कि वह महेश बाबू( Mahesh Babu) के साथ एस एस एमबी 29( SSMB 29) में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके हिस्से में सिटाडेल 2 भी है । पिछले कुछ समय से प्रियंका चोपड़ा हैदराबाद में शूट कर रही थी, उसके बाद वह जयपुर भी गई थी। मिसेज जोन्स ने अपने जयपुर ट्रिप की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थी। हालांकि अब वह अपने घर यूएस में लौट आई हैं।

End Article
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्ह...

End of Feed