लाइव शो में प्रियंका चोपड़ा के पति Nick Jonas पर लगाया गया लेजर से निशाना, स्टेज से दौड़ते दिखे सिंगर

Nick Jonas Viral Video: ग्लोब्ल स्टार प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में निक के ऊपर एक शख्स लेजर से प्वाइंट करता है। अपने ऊपर लेजर प्वाइंट होते देखकर निक डर जाते हैं और वो स्टेज से भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Nick Jonas Viral Video: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनस (Nick Jonas) की दुनियाभर में फैन फॉलोइंग है। निक अपने दोनों भाइयों के साथ अलग-अलग शहरों में कॉन्सर्ट करते हैं। उनके शोज की टिकट हाउसफुल होती है। हॉलीवुड सिंगर के कॉन्सर्ट का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उनकी जान खतर में नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस की चिंता बढ़ गई है। वीडियो में निक अपने भाइयों केविन और जो जोनस के साथ लाइव परफॉर्मेंस देते हुए दिखाई दे रहे हैं। उसी दौरान निक के फॉरहेड पर एक शख्स ने लेजर ने निशाना बनाया। ये भी पढ़ें-Vicky Video Ka Wo Wala Viral Video B.O Collection: राजकुमार की फिल्म ने आलिया की 'जिगरा' को किया पीछे, जानें पांचवें दिन की कमाई

nick

Nick Jonas (credit Pic: Instagram)

सिंगर अपने ऊपर लेजर प्वाइंट होते हुए देखकर घबरा गए और स्टेज छोड़कर भाग गए। उसी दौरान उन्होंने सिक्योरिटी की तरफ भी इशारा किया। निक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ये डरावना है। दूसरे यूजर ने लिखा, भगवान का शुक्र है कि निक बिल्कुल ठीक हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, ये किसी के लिए भी डराने वाला अनुभव हो सकता है।

End of Feed