बॉक्स ऑफिस

Vicky Video Ka Wo Wala Viral Video B.O Collection: राजकुमार की फिल्म ने आलिया की 'जिगरा' को किया पीछे, जानें पांचवें दिन की कमाई

Vicky Video Ka Wo Wala Viral Video Box Office Collection Day 5: राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो गए है। आइए जानते हैं फिल्म को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिला है।

Image

Vicky Vidya Ka Vo Wala Viral Video (credit Pic: Instagram)

Vicky Video Ka Wo Wala Viral Video Box Office Collection Day 5: राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का निर्देशन राज शाडिल्य ने किया है। कॉमेडी फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म के गाने यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहे थे। फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। आइए जानते हैं फिल्म ने पांचवें दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है। ये भी पढ़ें- Love & War: मुंबई की बारिश ने बर्बाद किया रणबीर, आलिया और विक्की स्टारर का सेट, फिल्म में होगी देरी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 5.5 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 6.9 करोड़, तीसरे दिन 6.4, चौथे दिन 2.4 और पांचवें दिन फिल्म ने 2.15 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने भारत में कुल मिलाकर 23.35 करोड़ की कमाई की है।

पांचवें दिन जिगरा को किया पीछे

सिनेमाघरों में पांचवें दिन 11.07 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रेट था। वहीं, राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 ने पांचवें दिन 38.1 करोड़ की कमाई की थी। तृप्ति डिमरी और विक्की कौशल की फिल्म ने पांचवें दिन 3.75 करोड़ का बिजनेस किया था।

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के साथ बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट की जिगरा रिलीज हुई थी। जिगरा ने कुल मिलाकर 19.85 करोड़ का बिजनेस किया है। जिगरा ने पांचवें दिन 1.60 करोड़ की कमाई की है। राजकुमार की फिल्म आलिया की जिगरा से बेहतर कमाई कर रही है। फिल्म में राजकुमार, श्रद्धा के साथ विजय राज, मल्लिका शेरावत, अर्चना पूरण सिंह समेत कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। राजकुमार (विक्की) और तृप्ति (विद्या ) का कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं। कपल के सुहागरत की सीडी खो गई है। विक्की और विद्या कैसे उस सीडी को ढूंढते हैं इसी के इर्दगिर्द फिल्म की पूरी कहानी है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article