वर्ल्ड सिनेमा

Bhool Bhulaiyaa 3 को सुपरहिट बनाने के लिए कार्तिक आर्यन ने मिलाया Diljit Dosanjh-Pitbull से हाथ, आसमान छूने लगीं फैंस की एक्साइटमेंट

Diljit Dosanjh and Pitbull Collaboration for Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) इन दिनों खूब सुर्खियों में है। यह फिल्म दिवाली 2024 पर बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर अब एक नया और एक्साइटिंग अपडेट सामने आ रहा है।

Image

Diljit Dosanjh and Pitbull Collaboration for Bhool Bhuliayaa 3 Title Track

Diljit Dosanjh and Pitbull Collaboration for Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित की फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है। फिल्म दिवाली वीकेंड पर रिलीज होने के लिए तैयार है। आज कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) के टाइटल ट्रैक का टीजर रिलीज किया है। इस टाइटल ट्रैक से फैंस को काफी बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। क्योंकि यह एक वर्ल्ड लेवल कोलैबरेशन होने वाली है। पंजाबी सिंगर और वर्ल्ड वाइड सेंसेशन दिलजीत दोसांझ और पिटबुल इस गाने के लिए कोलैब करने वाले हैं। दोनों को एक साथ गाने में देखना काफी दिलचस्प होने वाला है। जिसके बाद भूल भुलैया के टाइटल ट्रैक को लेकर काफी हाइप बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- अमिताभ की आंखों के सामने बच्चन परिवार की फैमिली फोटो से ही गायब कर दी गईं ऐश्वर्या राय, फैंस बोले- 'अब तलाक के अलावा...'

Bhool Bhulaiyaa 3 के टाइटल ट्रैक ने बढ़ाई हाइप

कार्तिक आर्यन अपने डांस मूव्स से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। इस बार भूल भुलैया 3 का टाइटर ट्रैक काफी खास होने वाला है। इसका टीजर अब रिलीज हो गया है। जिसके साथ ही पूरा गाना भी कल सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया जाएगा।

कार्तिक ने पोस्ट शेयर करते हिए कैप्शन मे लिखा, 'रूह बाबा सबसे बड़े कोलैबरेशन दिलजीत x पिटबुल एन द ओजी नीरज के साथ ग्लोबल हो गए हैं। #SpookySlide के लिए तैयार हो जाइए!' इस टीजर के रिलीज के बाद अब फैंस पूरे गाने का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म भूल भुलैया 3 को रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन से टक्कर मिलने वाली है। फिल्म के इस क्लैश को देखते हुए यह जरूरी है कि भूल भुलैया 3 अपने गानों से सिंघम अगेन से आगे निकल पाए।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article