होली पार्टी में Nick Jonas-Priyanka Chopra ने 'जानम समझा करो' पर किया जमकर डांस, रंग में सराबोर नजर आया कपल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 26, 2024, 05:44 PM IST

Priyanka-Nick Holi Video: प्रियंका चोपड़ा ने नोएडा में परिवार संग होली का जश्न मनाया। एक्ट्रेस ने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। एक्ट्रेस के वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Priyanka-Nick Holi Video: प्रियंका चोपड़ा हाल ही में बेटी मालती मैरी के साथ भाऱत आई हैं। एक्ट्रेस ने परिवार के साथ होली सेलिब्रेट की। होली पर कपल ट्विनिंग आउटफिट में नजर आए। प्रियंका निक के साथ उनकी बेटी मालती मैरी भी नजर आईं। होली के तस्वीरें और वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। एक्ट्रेस ने परिवार के साथ जमकर होली एन्जॉय की। प्रियंका की होली पार्टी में हिंदी गानों के साथ-साथ ढोल तक का इंतजाम था। प्रियंका निक वीडियो में हिंदी गानों पर झूमते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों सलमान खान के गाने जानम समझा करो पर थिरकते हुए नजर आए।

पहली फोटो में प्रियंका निक और बेटी के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। दूसरी फोटो में एक्ट्रेस अपने दोस्त के साथ नजर आईं। एक वीडियो में निक स्पिनिंग विल के साथ एन्जॉय करते हुए दिखाई दिए। एक अन्य वीडियो में प्रियंका और निक ढोल की बीट पर एन्जॉय करते दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस की कजिन बहन मन्नारा चोपड़ा भी डांस करते हुए नजर आए।

End of Feed