Michael Jackson Biopic Part 2: सिंगर और डांसर माइकल जैक्सन (Michael Jackson) का साल 2009 में निधन हो गया था। माइकल जैक्सन के इस दुनिया से जाने के भी उनकी फैन में कोई कमी नहीं आई है। अभी कुछ महीने पहले खबर आई थी कि माइकल जैक्सन के लाइफ पर फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म में माइकल जैक्सन का रोल उनके भतीजे जाफर जैक्सन (Jaafar Jackson) निभा रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है। फिल्म माइकल 24 अप्रैल को इंडिया में रिलीज होने वाली है। लेकिन फिल्म के इंडिया में रिलीज होने से पहले एक बड़ी न्यूज सामने आई है। तो चलिए जानते है फिल्म माइकल से जुड़ी क्या नई रिपोर्ट आई है। (ये भी पढ़ें: Michael Jackson Biopic: इंडिया में इस दिन रिलीज होगी जाफर जैक्सन की फिल्म, झूम उठे फैंस)
दो पार्ट में रिलीज होगी फिल्म माइकल (Image Source: Michael Movie)
रिलीज होगा फिल्म का दूसरा पार्ट
जाफर जैक्सन की फिल्म माइकल एक बार फिर से खबरों हैं। इसकी वजह फिल्म को लेकर अभी हाल ही में एक खबर है, जिसने फैंस का दिल खुश कर दिया है। फिल्म “माइकल” की रिलीज से लायंसगेट मोशन पिक्चर ग्रुप के चेयरमैन एडम फोगेलसन ने द हॉलीवुड रिपोर्टर से कहा, ये पहली फिल्म माइकल जैक्सन की पूरी कहानी नहीं बताती। उनके पास बहुत शानदार म्यूजिक है, जो इस हिस्से में शामिल नहीं हो पाया है। इसलिए हमने कहा है कि दूसरी फिल्म के लिए भी जगह है। मैं बता सकता हूं कि हमारी टीम दूसरी फिल्म की तैयारी में लगी हुई है और सही समय आने पर हम इसे आधिकारिक तौर पर ऐलान करेंगे। मुझे लगता है कि अभी और कहानी बाकी है और हमारे पास इसे आगे ले जाने का अच्छा मौका है।' (ये भी पढ़ें:Michael X Reviews: Jaafar Jackson की एक्टिंग ने दिलाई माइकल जैक्सन की याद, फैन्स की आंखें हुईं नम)
बॉक्स ऑफिस करेगा आगे का फैसला
अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती है और दर्शकों को पसंद आती है, तो इसका सीक्वल आधिकारिक तौर पर घोषित किया जा सकता है। कमाई के मामले में फिल्म से उम्मीद है कि यह रविवार तक दुनियाभर में 140 से 150 मिलियन डॉलर तक कमा लेगी। अब देखना होगा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचा पाती है।
दो पार्ट में रिलीज होगी फिल्म माइकल (Image Source: Michael Movie)
फिल्म को मिले ठीक-ठाक रिव्यू
जाफर जैक्सन की फिल्म माइकल को देखने के बाद अब लोगों के रिव्यू सामने आने शुरू हो गए है। फिल्म को ठीक-ठाक रिव्यू मिल रहे हैं। आपको बता दें कि 10 अप्रैल को फिल्म को बर्लिन में दिखाया गया था। फिल्म मलाइकल को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
