मालती मैरी की ऐसी परवरिश कर रहे हैं निक-प्रियंका, मां मधु चोपड़ा ने बताया जब शादी में आई थी तब मेरे.......

Madhu Chopra Talk about Malti Marie: प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने बताया कि शादी में जब मालती इंडिया आई थी तब वह मेरे पास ही रुकी हुई थी। प्रियंका और निक बेटी की बहुत अच्छी परवरिश कर रहे हैं। मुझे अपनी नातिन से मिलने के लिए उनकी इजाजत नहीं लेनी पड़ती।

Madhu Chopra Talk about Malti Marie: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) और निक जोन्स ( Nick Jonas) के घर में करीब 3 साल पहले नन्ही परी आई थी। कपल ने मालती मैरी को गोद लिया था और अपना परिवार पूरा किया था। अपने परिवार के साथ-साथ मालती फैंस की भी दिल की जान है। विदेश में रहकर भी प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी को भारतीय संस्कारों से छिपाकर नहीं रखती है। उनकी नानी मधु चोपड़ा ने बताया कैसे दोनों अपनी बेटी की परवरिश कर रहे हैं। मधु चोपड़ा ने खुद को भाग्यशाली बताया कि वह मालती की नानी हैं।

Madhu Chopra Talk about Malti Marie

प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) की मां और मालती मैरी की नानी मधु चोपड़ा ( Madhu Chopra) ने हाल ही में पिंकविला के साथ इंटरव्यू में मालती मैरी( Malti Marie) के बारे में बात की। मधु चोपड़ा ने बताया कि मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूँ कि मैं नानी बनी, मैं मालती के साथ समय बिताती हूं उसका ध्यान रखती हूं और हर पल उसके साथ एन्जॉय करती हूं। यह अच्छी बात है कि मैं अपनी नातिन से जुड़ी हुई हूं नहीं तो आजकल अपने ही बच्चों से मिलने के लिए लोगों को मां-बाप से परमिशन लेनी पड़ती है। मां-बाप केवल छुट्टियों में अपने बच्चों को दादी-नानी के पास लेकर जाते हैं लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं है मैं मालती के साथ पुरा समय बिताती हूं।

End of Feed