Jumanji Open World का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, आखिरी एडवेंचर के लिए लौटे ड्वेन जॉनसन-केविन हार्ट

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 29, 2026, 05:23 PM IST

Jumanji Open World Trailer: फिल्म जुमांजी: ओपन वर्ल्ड का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस बार ड्वेन जॉनसन और उनकी टीम गेम नहीं, बल्कि असली दुनिया में सबसे बड़े खतरे का सामना करेगी।

Jumanji Open World Trailer: हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन (Dwayne Johnson), केविन हार्ट (Kevin Hart), जैक ब्लैक (Jack Black) और करेन गिलन (Karen Gillan) की सुपरहिट फिल्म जुमांजी (Jumanji) फ्रेंचाइजी एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार है। मेकर्स ने जुमांजी: ओपन वर्ल्ड (Jumanji: Open World) का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म जुमांजी का ये धांसू ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स फिल्म जुमांजी के ट्रेलर को लेकर रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।

Jumanji Open World Trailer

फिल्म जुमांजी ओपन वर्ल्ड का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज (Image Source: Jumanji Open World Movie)

ऐसा है फिल्म का ट्रेलर

इस बार कहानी पहले से बिल्कुल अलग नजर आ रही है। अब तक दर्शकों ने देखा था कि लोग गेम की दुनिया में फंस जाते हैं, लेकिन नई फिल्म में पूरा गेम ही असली दुनिया में आ जाता है। इसके बाद हर तरफ अफरा-तफरी मच जाती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि इस बार सभी किरदारों के सामने पहले से कहीं बड़ा खतरा है। उन्हें सिर्फ अपनी जान नहीं बचानी, बल्कि पूरी दुनिया को गेम से बाहर आए खतरों से भी बचाना होगा। फिल्म में बड़े-बड़े एक्शन सीन, शानदार विजुअल इफेक्ट्स और मजेदार कॉमिक मोमेंट्स देखने को मिलते हैं। ट्रेलर देखकर साफ लगता है कि मेकर्स ने इस बार स्केल और रोमांच को पहले से कई गुना बड़ा बनाने की कोशिश की है।

End of Feed