डॉयरेक्टर की कुर्सी पर लौट रहे हैं हॉलीवुड स्टार John Depp, किया इस दमदार फिल्म का खुलासा

Johnny Depp Return to Director's chair: जॉनी डेप का हॉलीवुड करियर काफी उतार चढ़ाव वाला रहा है। अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के चक्कर में जॉनी डेप काफी सुर्खियों में रहते हैं। कुछ समय पहले ही एक्स वाइफ एम्बर हर्ड के साथ उनका तलाक काफी चर्चा में रहा था। जिसके बाद अब जॉनी डेप ने डायरेक्टर की कुर्सी पर वापसी कर ली है। वो भी एक एक्साइटिंग प्रोजेक्ट के साथ

Johnny Depp is all set to direct movie: हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप (Johnny Depp) हाल ही में रोम फिल्म फेस्टिवल में नजर आए हैं। इस फिल्म फेस्टिवल में जॉनी डेप ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दे दिया है। यहां वह अपनी फिल्म मोदी: थ्री डेज ऑन द विंग ऑफ मैडनेस की स्क्रीनिंग के लिए इटली पहुंचे है। हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, उनकी फ्लाइट डिले हो गई थी, जिस वजह से वह फिल्म फेस्टिवल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा नहीं ले पाए। हालांकि इसके बाद उन्होंने अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया और अवॉर्ड भी जीता। अपनी एक्स पत्नी एम्बर हर्ड के साथ एक हाई-प्रोफाइल तलाक और झगड़े के बाद अब डेप अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी सीरियस हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- I Want to talk: Abhishek Bachchan की नई फिल्म की पोस्टर देख फैंस ने दिए अटपटे रिएक्शन, बोले- 'ऐश्वर्या से बात कर लो..'

Johnny Depp Returns to Director's chair

Johnny Depp Returns to Director's chair

अब उनके करियर में फैंस को एक ग्रोथ भी नजर आने लगी है। उन्होंने पिछले साल कान फिल्म फेस्टिवल के जरिए अपना कमबैक किया था। वह आखिरी बार फिल्म जीन डू बैरी में एक्टिंग करते नजर आए थे। अब उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed