वर्ल्ड सिनेमा

Nick Jonas की बाहों में प्रियंका चोपड़ा ने बिताए रोमांटिक पल, फोटो शेयर कर फैंस को दिखाई झलक

Priyanka Chopra and Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक पॉवर कपल हैं। फैंस को दोनों की ये जोड़ी काफी पसंद आती है। अक्सर रोमांटिक फोटो शेयर करने वाला ये कपल सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहता है। अब प्रियंका की इंस्टाग्राम स्टोरी भी काफी वायरल हो रही है।

Image

Priyanka Chopra spends romantic time with Nick Jones

Priyanka Chopra and Nick Jonas: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने बिजी शेड्यूल के चलते अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा इस वजह से अपनी फैमिली के साथ काफी कम ही समय बिता पाती हैं। हालांकि प्रियंका को जितना भी समय उनके साथ मिलता है वह उसे बेस्ट तरीके से इंजॉय करने की कोशिश में लग जाती हैं। अब प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने और निक जोनस का एक कोजी मूमेंट शेयर किया है। इस एक तस्वीर से साफ हो गया है कि निक और प्रियंका एक साथ रोमांटिक पल बिता रहे हैं। यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल होने लगी है और फैंस निक व प्रियंका की जोड़ी की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। इस फोटो में प्रियंका घर के भीतर बॉर्नफायर की फोटो शेयर की है, जिसे वह अपने हसबैंड के साथ एंजॉय कर रही हैं। यह भी पढ़ें- I Want to talk: Abhishek Bachchan की नई फिल्म की पोस्टर देख फैंस ने दिए अटपटे रिएक्शन, बोले- 'ऐश्वर्या से बात कर लो..'

प्रियंका और निक का रोमांटिक मूमेंट

प्रियंका चोपड़ा की इस फोटो को देख साफ पता चल रहा है कि वह पति निक जोनस के साथ इस बॉर्न फायर को काफी एंजॉय करती दिख रही हैं। दोनों के बीच ये मूमेंट फैंस को भी काफी रोमांटिक लग रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर दोनों की जोड़ी की दिल खोल कर तारीफ कर रहे हैं।

प्रियंका ने हॉलीवुड और बॉलीवुड में बताया ये अंतर

फोर्ब्स इंडिया के साथ एक इंटरन्यू में हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी काम करने के अपने एक्सपीरियंस को लेकर बात की है। उन्होंने दोंनो इंडस्ट्री के बीच अंतर का भी खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म मेकिंग की ज्यादातर चीजें पूरी दुनिया में एक जैसी ही हैं। पर प्रियंका ने कहा कि हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कॉन्ट्रैक्ट काफी सटीक होते हैं और डेट्स में भी ज्यादा बदलाव नहीं आते हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article