Matthew Perry Death Anniversary: हॉलीवुड एक्टर मैथ्यू पेरी (Matthew Perry) ने पिछले साल 28 अक्टूबर 2023 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मैथ्यू की मौत के बाद उनका परिवार और फेमस शो फ्रेंड्स के को स्टार्स उन्हें खूब याद करते हैं। वह अभी भी अपने दुनियाभर के फैंस केदिलों में बसे हुए हैं। अब उनकी पुण्यतिथि के मौके पर फ्रेंड्स एक्ट्रेस जेनिफर एनिस्टन, ने अपने को स्टार मैथ्यू को याद किया है। और उनके लिए इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है। फ्रेंड्स में रेचल ग्रीन की भूमिका निभाने के लिए फेमस एक्ट्रेस ने लिखा, '1 साल। और हार्ट ब्रेक वाला इमोजी भी पोस्ट किया है।' यह भी पढ़ें- I Want to talk: Abhishek Bachchan की नई फिल्म की पोस्टर देख फैंस ने दिए अटपटे रिएक्शन, बोले- 'ऐश्वर्या से बात कर लो..'
'रेचल' ने 'चैंडलर' के लिए किया इमोशनल पोस्ट
इसी के साथ ही उन्होंने मैथ्यू के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें भी शेयर की हैं। उन्होंने इन फोटोज के साथ फ्रेड्स का ही एक गाना आई विल बी देयर फॉर यू को पोस्ट किया है। इस फोटोज में से फ्रेंड्स के स्टार्स एक-दूसरे को ग्रुप हग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यहां इस फोटोज पर एक नजर डालते हैं।
बता दें, मैथ्यू पेरी 28 अक्टूबर, 2023 को अपने घर पर मृत पाए गए। उन्होंने 54 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया था।वैराइटी के अनुसार, टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट से पता चला कि पेरी की मौत लॉस एंजिल्स में अपने घर में केटामाइन की वजह से हुई थी, और उनकी मौत को एक एक्सीडेंट माना जा रहा है। हालांकि 2024 में, DEA और लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग (LAPD) ने इस बात की जांच शुरू की कि पेरी की मौत का कारण बनने वाली दवाओं को उन्हें किसने दिया। जिसके बाद अगस्त में इस मामले में 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी।
