Leonardo DiCaprio and Vittoria Ceretti Engagement Rumors: हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो विल्हेम डिकैप्रियो (Leonardo DiCaprio) की पर्सनल लाइफ चर्चा में बनी हुई हैं, एक्टर की गर्लफ्रेंड विट्टोरिया सेरेटी (Vittoria Ceretti) संग उनकी सगाई की खबरें अब सुर्खियों में आ गई है, यह खबर एक फोटो से सामने आने के बाद फैल रही है। इस फोटो में विट्टोरिया सेरेटी के उंगली में एक अंगूठी नजर आ रही हैं, जिसके बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि यह दोनों की सगाई की अंगूठी हो सकती है। लियोनार्डो विल्हेम डिकैप्रियो और विट्टोरिया सेरेटी बीते काफी समय से एक साथ रिलेशनशिप में हैं, दोनों की उम्र के बीच अंतर के चलते ये रिलेशनशिप शुरुआत से ही सुर्खियों में रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर लोग तरह तरह की बातें करते नजर आए हैं।
Leonardo DiCaprio and Vittoria Ceretti Engagement Rumors
दरअसल लियोनार्डो की उम्र 49 साल हैं, वहीं विट्टोरिया सिर्फ 25 साल की हैं, दोनों की उम्र में 24 साल का अंतर हैं, जिस वजह से इनकी जोड़ी को काफी ट्रोलिंग भी सहनी पड़ती हैं। आइए अब विट्टोरिया की वायरल तस्वीर पर एक नजर डालते हैं।
लियोनार्डो डिकैप्रियो और विट्टोरिया ने कर ली सगाई?
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि लियोनार्डो और विट्टोरिया ने अपने इस रिश्ते को अब एक कदम और आगे बढ़ा दिया है। लियोनार्डो और विट्टोरिया की सगाई हो गई है। यह खबर उस फोटो से सामने आई हैं, जिसमें दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं और विट्टोरिया के हाथों में अंगूठी नजर आ रही है।
