102 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्ट्रेस Eva Marie Saint का हुआ निधन, पहली ही फिल्म के लिए जीता था ऑस्कर

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 7, 2026, 10:47 AM IST

Eva Marie Saint Death News: हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ईवा मैरी सेंट अब इस दुनिया में नहीं रहीं। ईवा मैरी सेंट का 102 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस खबर के सामने आने के बाद...

Eva Marie Saint Death News: हॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस ईवा मैरी सेंट (Eva Marie Saint) को ‘नॉर्थ बाय नॉर्थवेस्ट’ (North by Northwest) और ‘ऑन द वॉटरफ्रंट’ (On the Waterfront) जैसी फिल्मों के लिए आज भी याद किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन और थिएटर से की थी, लेकिन बड़े पर्दे पर आते ही उन्होंने अपनी ऐसी पहचान बना ली, जिसे सालों तक लोग याद करते रहे। ईवा ने हॉलीवुड के कई बड़े सितारों के साथ काम किया और करीब सात दशक तक एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय रहीं। ईवा मैरी सेंट का 102 साल की उम्र में निधन हो गया। इस खबर के सामने आने के बाद हॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Eva Marie Saint Death News

एक्ट्रेस ईवा मैरी सेंट का हुआ निधन (Image Source: IMDb)

ईवा मैरी सेंट का हुआ निधन

एक्ट्रेस ईवा मैरी सेंट अब इस दुनिया में नहीं रहीं। एक आधिकारिक बयान में जेफ ने पुष्टि की कि एक्ट्रेस की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई और उस वक्त उनके परिवार और करीबी लोग उनके साथ मौजूद थे। उनके अंतिम संस्कार को लेकर अभी और जानकारी सामने नहीं आई है। उनके परिवार में उनके दो बच्चे हैं। उनके पति जेफरी हेडन (Jeffrey Hayden) थे, जिनका 2016 में निधन हो गया था। ईवा मैरी सेंट के निधन के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को याद करते हुए नजर आए। किसी ने एक्ट्रेस संग अपनी तस्वीरें शेयर की, तो कोई उनकी दी हुई स्पीच को शेयर कर रहा है।

End of Feed