Dev Patel की 'Monkey Man' इंडिया में नहीं हुई है बैन, CBFC जल्द फिल्म देखकर करेगा फैसला!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 17, 2024, 12:52 PM IST

Monkey Man is not Banned in India: हॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर देव पटेल की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म मंकी मैन (Monkey Man) की इंडिया में रिलीज पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। कई अफवाहों के अनुसार फिल्म को इंडिया में बैन तक कर दिया है, हालांकि ऐसा सच नहीं है। आइए यहां जानते हैं।

Monkey Man is not Banned in India: हॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर देव पटेल (Dev Patel) की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'मंकी मैन' (Monkey Man) काफी सुर्खियों में आ रही है। फिल्म की इंडिया में रिलीज पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। कई अफवाहों के अनुसार फिल्म को इंडिया में बैन तक कर दिया है, हालांकि ऐसा सच नहीं है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में अब दावा किया जा रहा है कि फिल्म को अभी केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने देखा भी नहीं है, इस समय काफी बिजी शेड्यूल के चलते वह फिल्म नहीं देख पाए हैं।

इसलिए फिल्म को बैन करने का तो सवाल भी पैदा नहीं होता है। हालांकि मूवी की रिलीज में संकट के बादल वाली खबर भी पूरी तरह से झूठी नहीं है। बीते दिन सामने आई खबर से फिल्म के मेकर्स को एक बड़ा झटका लगा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने आखिरी समय पर फिल्म को रिलीज करने से मना कर दिया है। आइए अब इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

अभी CBFC से फिल्म को नहीं मिली है क्लीन चिट

एक तरफ जहां 'द मंकी मैन' को दुनियाभर में रिलीज कर दिया गया है और फिल्म का काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। हालांकि फिल्म की इंडिया में रिलीज को लेकर अभी कुछ भी कन्फर्म नहीं है। CBFC जल्द ही फिल्म देख सकती है। फिल्म में ऐसे कई सींस हैं, जो सीधा तौर पर भारत की पॉलिटिकल सिस्टम को टारगेट कर रहे हैं ऐसे कई हॉर्गिंग और स्लोगन का फिल्म में इस्तेमान किया गया है, अब नेटफ्लिक्स अमेजन प्राइस जैसी गलती नहीं दोहराना चाहता जो उन्होंने तांडव की रिलीज के साथ किया था।

End Article
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून...

End of Feed