Priyanka Chopra को पहली नजर में दिल दे बैठे थे Nick Jonas, 10 साल बाद खुला कपल की लव स्टोरी का पहला राज

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 16, 2026, 07:05 AM IST

Priyanka Chopra-Nick Jonas Love Story: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी फिर चर्चा में है। इस बार निक जोनस का प्रियंका चोपड़ा को किया गया पहला मैसेज खूब वायरल हो रहा है।

Priyanka Chopra-Nick Jonas Love Story: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Nick Jonas) की लव स्टोरी अक्सर फैंस के बीच खबरों में बनी रहती है। दोनों की पहली मुलाकात से लेकर शादी तक की स्टोरी कई बार सुर्खियां बटोर चुकी है। अब एक बार फिर इस कपल का नाम सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वजह है निक जोनस का वह पहला डायरेक्ट मैसेज, जो उन्होंने करीब 10 साल पहले प्रियंका को सोशल मीडिया पर भेजा था।

Priyanka Chopra-Nick Jonas Love Story

प्रियंका-निक की पहली चैट हुई वायरल (Image Source: Priyanka Chopra Instagram/ olivia X)

वायरल हुई फोटो

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच हुई पहली बातचीत इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 14 जुलाई को आए पॉडकास्ट 'हे जोनस' (Hey Jonas) के नए एपिसोड में दोनों ने अपनी शुरुआती चैट्स फिर से देखीं। इस दौरान जो जोनस (Joe Jonas) और केविन जोनस (Kevin Jonas) उन पुराने मैसेज को पढ़कर सुना रहे थे, इस दौरान प्रियंका और निक का रिएक्शन काफी प्यारा था। अब कपल के पहले मैसेज का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। स्क्रीनशॉट में निक का मैसेज लिखा था, 'मुझे हमारे कुछ कॉमन फ्रेंड्स कह रहे हैं कि हमें एक-दूसरे से मिलना चाहिए।' इस मैसेज के जवाब में प्रियंका ने भी बिना देर किए रिप्लाई किया था। उन्होंने लिखा, 'मेरी टीम इस अकाउंट के मैसेज पढ़ती है। मुझे सीधे टेक्स्ट करो।' इसी जवाब के बाद दोनों की बातचीत सोशल मीडिया से आगे बढ़ी और धीरे-धीरे उनकी बॉन्डिंग मजबूत होती चली गई।

End of Feed