Amazon Prime Video ने खरीदी Baby John, जल्द होगी OTT पर रिलीज

Baby John OTT Release Date: क्रिसमस 2024 के मौके पर दर्शकों के सामने आई वरुण धवन की बेबी जॉन का बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा हाल हुआ था, जिसके बाद इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स नहीं खरीद रहे थे। ताजा खबरों के अनुसार बेबी जॉन के मेकर्स ने अमेजन प्राइम वीडियो के साथ हाथ मिला लिया है और जल्द ही दर्शक इसे घर बैठकर देख पाएंगे।

अभिनेता वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन क्रिसमस 2024 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे एटली के बैनर तले बनाया गया था। फिल्म बेबी जॉन की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस बहुत ही खराब रही है। बेबी जॉन की परफॉर्मेंस का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि क्रिसमस के मौके पर आई यह फिल्म केवल 3 दिनों में उतरने लगी थी और थिएटर मालिकों ने इसकी स्क्रीन्स पुष्पा 2 और मार्को को देना शुरू कर दी थीं। बेबी जॉन की खराब परफॉर्मेंस का नतीजा यह हुआ कि इसे ओटीटी प्लेयर्स ने खरीदने से मना कर दिया। हालांकि अब बेबी जॉन को अब अमेजन प्राइम वीडियो का साथ मिल चुका है।

Baby John on Amazon

अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी बेबी जॉन

अगर नेटवर्क 18 की खबर की मानें तो वरुण धवन की बेबी जॉन को अमेजन प्राइम वीडियो ने खरीद लिया है। वरुण धवन की मूवी को अमेजन प्राइम वीडियो फरवरी के अंत में या मार्च की शुरुआत में रिलीज करेगा। किसी भी फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज के लगभग 2 महीने के बाद इसे ओटीटी पर रिलीज किया जाता है। बेबी जॉन के मेकर्स भी इसी फॉर्मूले को फॉलो करेंगे।

End of Feed