Vada Pav Girl Husband Yugam Gera Shares Photos With Mystery Girl: वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' में रहते हुए खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वड़ा पाव गर्ल बीते कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी के कारण भी चर्चा में बनी हुई हैं। वड़ा पाव गर्ल ने जहां पहले पति युगम गेरा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था, साथ ही अपने पति की चैट भी सबको दिखाई थी। वहीं बाद में वह खुद भी एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं। उन्हें अक्सर मिस्ट्री मैन सैफी के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज साझा करते देखा जाता है। लेकिन अब इसी बीच में वड़ा पाव गर्ल के पति युगम गेरा ने भी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जो धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। युगम गेरा (Yugam Gera) ने मिस्ट्री गर्ल के साथ फोटोज शेयर की हैं, जिसे लेकर यूजर्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं।
फोटो क्रेडिट- युगम गेरा इंस्टाग्राम
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित के पति युगम गेरा (Yugam Gera) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर मिस्ट्री गर्ल के साथ फोटोज शेयर कीं। पहली तस्वीर में वह उसे निहारते दिखाई दिये, वहीं अगली फोटो में दोनों खिलखिलाते नजर आए। तीसरी तस्वीर में भी युगम गेरा मिस्ट्री गर्ल को देख मुस्कुराते दिखे। इन फोटोज को शेयर करते हुए युगम गेरा ने लिखा, "एक नया सफर, एक नई शुरुआत।" युगम गेरा की इन फोटोज पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं।
युगम गेरा (Yugam Gera) की फोटोज पर एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "अब ये अपने साथ मिस्ट्री गर्ल ले आ या है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "अरे भाई तुम दोनों मिलकर अलग इंस्टाग्राम बना लो यार, पागल कर दिया है तुम दोनों ने। वो अपना भाई ले आई और तू अपनी बहन।" तीसरे यूजर ने लिखा, "कल तो बोला आज भी तुझी से प्यार करता हूं। डीपी में भी वही है, आज नई पकड़ ली।" चौथे यूजर ने लिखा, "किसी को स्क्रिप्ट चाहिए तो यहां से ले लो, एक सीरियल की।"
