Yash की Toxic के ओटीटी राइट्स पर बड़ा खुलासा, 30 करोड़ वाली खबर निकली फर्जी!

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 9, 2026, 12:20 PM IST

Toxic OTT Deal Update: यश की ‘टॉक्सिक’ की सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं हो पाई। अब फिल्म के ओटीटी राइट्स को लेकर नई खबर सामने आई है, जिसने पूरी कहानी बदल दी है।

Toxic OTT Deal Update: साउथ के जाने-माने स्टार यश (Yash) की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई है, जिसके बाद से हर तरफ से फिल्म को लेकर बैड न्यूज सी सामने आ रही हैं। अब फिल्म टॉक्सिक को लेकर अब ओटीटी से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। फिल्म की सिनेमाघरों में परफॉर्मेंस उम्मीद के मुताबिक नहीं रही, जिसके बाद इसके डिजिटल राइट्स को लेकर कई तरह की खबरें सामने आने लगी थीं। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की थी कि फिल्म के ओटीटी राइट्स की कीमत में बड़ी गिरावट आई है और इसे लेकर 30 करोड़ रुपये तक के आंकड़े सामने आ रहे हैं। लेकिन अब इस पूरे मामले पर नया अपडेट आया है।

Yash Toxic OTT Deal

यश की फिल्म की ओटीटी डील पर आया अपडेट (Image Source: IMDb)

End of Feed