वेब सीरीज

Times Music Spiritual ने लॉन्च किया भक्तिगीत ‘विश्वाचा गणराज तू’, Radhika Bhide की आवाज ने जीता दिल

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 3, 2026, 12:54 PM IST

Times Music Spiritual Vishwacha Ganaraj Tu Song: गणेशोत्सव के रंग में अब एक नया भक्तिगीत भी शामिल हो गया है। राधिका भिडे की आवाज में ‘विश्वाचा गणराज तू’ रिलीज हो चुका है, जो भक्ति से भरपूर है।

Image

Radhika Bhide Vishwacha Ganaraj Tu Song

Vishwacha Ganaraj Tu Song: गणपति बप्पा के आगमन के साथ ही उत्सव का माहौल भक्तिगीतों से और भी खास हो जाता है। इस साल टाइम्स म्यूजिक स्पिरिचुअल (Times Music Spiritual) ने इस उत्सवी सफर में ‘विश्वाचा गणराज तू’ (Vishwacha Ganaraj Tu) नाम का नया मराठी भक्तिगीत शामिल किया है। ये गाना आज रिलीज हो गया है। इसे गायिका राधिका भिडे (Radhika Bhide) ने अपनी सुरीली और भावपूर्ण आवाज दी है। गाने में भक्ति के साथ गणेशोत्सव के उत्साह को भी खूबसूरती से पेश किया गया है।

गणेशोत्सव की भव्यता और भक्तिभाव की झलक

अपनी भावपूर्ण गायकी के लिए पहचानी जाने वाली राधिका भिडे ने इस गाने को अपनी आवाज से खास अंदाज दिया है। ‘विश्वाचा गणराज तू’ (Vishwacha Ganraj Tu) को संगीतकार मयूर बहुळकर और गीतकार समृद्धी पांडे के साथ मिलकर तैयार किया गया है। गाने में गणेशोत्सव की भव्यता, उत्साह और भक्तिभाव की झलक को पेश किया गया है।

गाने पर राधिका भिडे ने दिया ये रिएक्शन

गाने के बारे में बात करते हुए गायिका राधिका भिडे ने कहा, “गणपति बप्पा के लिए गाना गाना मेरे लिए हमेशा से ही बहुत खास और भावनात्मक अनुभव रहा है। बप्पा के आगमन के साथ वातावरण में एक अलग ही ऊर्जा और अपनापन महसूस होता है और मेरी इच्छा थी कि वही भावना मेरी आवाज के जरिए व्यक्त हो। ‘विश्वाचा गणराज तू’ भी उत्सव और भक्ति की इसी भावना से भरा हुआ है। मेरी दिल से यही इच्छा है कि गणेशोत्सव के दौरान जब लोग यह गीत सुनें, तो यह उनके उत्सव का एक छोटा-सा हिस्सा बन जाए और बप्पा के स्वागत की खुशी को और बढ़ा दे।” तो वहीं टाइम्स म्यूजिक के सीईओ मंदार ठाकुर ने कहा, “गणेशोत्सव की अपनी एक खास संगीत परंपरा है। जब कोई गीत इस उत्सव का हिस्सा बन जाता है, तो वो सिर्फ संगीत नहीं रह जाता, बल्कि एक याद, एक उत्सव और कभी-कभी एक परंपरा भी बन जाता है। हमें विश्वास है कि राधिका, मयूर और समृद्धी का ये गीत इस साल के गणेशोत्सव का एक अभिन्न हिस्सा बनेगा।”

ये गाने भी होंगे रिलीज

टाइम्स म्यूजिक स्पिरिचुअल के इस खास गणेशोत्सव पर्व की शुरुआत ‘विश्वाचा गणराज तू’ से हो रही है। इसके बाद स्नेहा शंकर का ‘गणपत्ये नमो नमः’ (Ganapatye Namo Namah) और रोहित राऊत का ‘मोरया’ (Morya) भी दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। सितंबर महीने में भी इस उत्सवी सिलसिले की रंगत बनी रहेगी। आनंद भास्कर, पारोमा दासगुप्ता, विभा सराफ, आकाश पाटवारी और इशिता विश्वकर्मा की विविध संगीत अभिव्यक्तियों के माध्यम से गणेशोत्सव का उत्साह और भक्तिमय वातावरण और भी खास बनेगा। 'विश्वाचा गणराज तू' गीत सभी प्रमुख ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। गाने का पूरा वीडियो टाइम्स म्यूजिक स्पिरिचुअल के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article