The Traitors Sudhanshu Pandey Angry Apoorva Mukhija: टीवी के मशहूर एक्टर सुधांशु पांडे ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सुधांशु पांडे इन दिनों 'द ट्रेटर्स' में नजर आ रहे हैं, जिसे करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। उनके अलावा 'द ट्रेटर्स' में जन्नत जुबैर, उर्फी जावेद, आशीष विद्यार्थी, राज कुंद्रा, महीप कपूर, अंशुला कपूर और अपूर्वा मखीजा जैसे कई स्टार्स नजर आ रहे हैं। सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) ने गेम में अपनी जान फूकने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन हाल ही में वह अपूर्वा मखीजा के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, 'द ट्रेटर्स' के एक एपिसोड में सुधांशु पांडे अपूर्वा मखीजा की एक हरकत पर बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने उस हरकत को सरेआम बेशर्मी तो कहा ही, साथ ही जमकर लताड़ भी लगाई।
यह भी पढ़ेंं: मुकुल देव के निधन से सुधांशु पांडे को लगा झटका, इमोशनल होकर बोले 'वो जिंदादिली लोगों में से एक थे...'
'द ट्रेटर्स' को लेकर सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें वह अपूर्वा मखीजा को लताड़ते हुए नजर आए। वीडियो में सुधांशु पांडे ने बताया कि अपूर्वा मखीजा ने गेम के दौरान उनकी पीठ पीछे एक्टर आशीष विद्यार्थी को लेकर कहा था, "मुझे लगता है कि इस बार आशीष जाएगा।" इसपर सुधांशु पांडे ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, "मैं नहीं कह रहा कि वो गलत है या बुरी है। वो अच्छी बच्ची है, उसका दिल अच्छा है। लेकिन जब आपकी जुबान खराब हो जाए ना तो वो सब कुछ खराब कर देती है। आशीष भाई जो कि एक सीनियर एक्टर हैं, मुझसे भी बहुत सीनियर हैं। मेरी पीठ पीछे वो उके बारे में बोल रही थी कि 'मुझे लगता है कि आशीष जाएगा।"
सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) ने अपूर्वा मखीजा पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "वो क्या आपके बचपन के दोस्त हैं? ये किस तरह का तरीका है उन लोगों के बारे में बात करने का जो आपके माता-पिता से भी बड़े हैं? आप उनके बारे में ऐसे बात करते हो। मुझे बताओ क्या यही जेन जी है? इस चीज को हम कूल समझते हैं, नहीं माफ करना ये कूल नहीं है बिल्कुल भी। मुझे लगता है कि ये सबसे बड़ी बेशर्मी है और हमारे समाज पर अभिशाप है।"
