वेब सीरीज

The Traitor: निकिता लूथर ने अपूर्वा को बताया टॉक्सिक, कहा- बड़ों से बात करने की नहीं है तमीज

Exclusive Talk with Nikita Luther: निकिता लूथर ने हाल ही में द ट्रेटर्स के बारे में बात की, उन्होंने बताया कि शो में सबका अपना अंदाज है। बातचीत में बताया कि शो में द रिबेल किड बहुत टॉक्सिक है। उन्होंने शो के अंदर की सच्चाई बताई। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा

Image

Exclusive Talk with Nikita Luther

Exclusive Talk with Nikita Luther: इन दिनों अमेजन प्राइम का रिएलिटी शो द ट्रेटर्स ( The Traitors) चर्चा में बना हुआ है। करण जौहर( Karan Johar) के इस शो में नामी हस्तियों को कैद किया गया है। शो में फिल्म इंडस्ट्री से लेकर टीवी के फेमस स्टार्स इसका हिस्सा बने हुए हैं। शो में निकिता लूथर( Nikita Luther) ने शानदार वापसी की थी। निकिता ने हाल ही में जूम के साथ बातचीत में बताया कि शो में द रिबेल किड बहुत टॉक्सिक है। उन्होंने शो के अंदर की सच्चाई बताई। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा

निकिता ने जूम के साथ लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि द ट्रेटर्स ( The Traitors) का सबसे टॉक्सिक खिलाड़ी अपूर्वा है। अपूर्वा मुखीजा सोशल मीडिया पर द रिबेल किड के नाम से मशहूर है उसके बारे में निकिता ने कहा मुझे लगता है कि यह (ड्रामा) वही है जो टीवी चाहता है और काश मेरे अंदर और होता। एक का नाम लेना मुश्किल है, लेकिन हर किसी का एक अच्छा और एक बुरा दिन होता है। मुझे लगता है कि अपूर्वा टॉक्सिक है। दूसरों के प्रति उसकी बहुत नकारात्मकता है।

जो लोग उससे 20-30 साल बड़े हैं, वह उनसे बुरी तरह बात करती है। यह सम्मानजनक नहीं है। इसके अलावा, हर किसी का अपना दिन होता है। द ट्रेटर्स पूरी तरह से ड्रामा के बारे में है। मुझे इसे करने में मजा आया। मैं अपने व्यक्तित्व को शो में लेकर आई। हर तरह के दर्शक हैं और मुझे यकीन है कि वे मुझसे जुड़ेंगे। बताते चले कि सुधांशु पांडे ने भी अपूर्वा मुखीजा के बारे में कहा था कि उसे बात करने का तरीका नहीं आता।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article