Panchayat 4 Sanvikaa Post on Film Industry: फिल्म इंडस्ट्री में नाम और शोहरत कमाना बड़ी मुश्किल का काम है। यहां दो ही चीज चलती हैं या तो आपका लक या आपका बड़ा कनेक्शन। देखा जाए तो बहुत ज्यादा मेहनत करने वाले स्टार भी वो मुकाम हासिल करने में पीछे रह जाते हैं जो एक न्यूकमर को बाय लक मिल जाता है। फिल्म इंडस्ट्री का ये खेल नया नहीं है इसके बारे में पहले भी कई बार बात हो चुकी है। आज फिर एक बार ये टॉपिक सामने आया है, इस बार पंचायत वेब सीरीज ( Panchayat Web Series) फेम एक्ट्रेस सांविका( Sanvikaa) ने अपना दर्द बयां किया है। अपनी लेटेस्ट स्टोरी में उन्होंने लिखा है काश मेरा अच्छा कनेक्शन होता।
अभिनेत्री सांविका को पंचायत की रिंकी से अलग पहचान मिली है। इससे पहले भी वह एक आध प्रोजेक्ट में नजर आ चुकी हैं लेकिन लोग उन्हें रिंकी के नाम से ही जानते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात लिखी है। उन्होंने इस पोस्ट में कहा है कि -" काश मैं एक इन्साइडर होती या बहुत ही पॉवरफुल बैकग्राउन्ड से आती तो शायद मुझे वो इज्जत और सम्मान मिलता। चीजें और भी आसान हो जाती और शायद ये लड़ाई थोड़ी सुलझ जाती, खैर ये युद्ध चलता रहेगा।"
बताते चले कि सांविका ने पंचायत वेब सीरीज के सीजन 2 में एंट्री ली थी। रिंकी के किरदार में उन्हें दर्शकों को भरपूर प्यार मिला था। उसके बाद रिंकी और विधायक की जोड़ी खूब पॉपुलर भी हुई। अब सांविका शो के सीजन 4 में नजर आने वाली है जो जल्द ही अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगा।
