The Traitors 2: सबसे ज्यादा फीस ले रही हैं Mallika Sherawat, 'बिग बॉस' ना करने की बताई वजह

Mallika Sherawat's Fees for The Traitors 2: मल्लिका शेरावत ने 'द ट्रैटर्स 2' के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। एक्ट्रेस ने बताया कि वो 'बिग बॉस' का हिस्सा क्यों नहीं बनीं?

Mallika Sherawat's Fees for The Traitors 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत अब अपने ओटीटी डेब्यू को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। मल्लिका शेरावत को जल्द ही मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जोहर के शो द ट्रैटर्स 2 (The Traitors 2) में देखा जाएगा। कुछ दिन पहले होस्ट करण जोहर ने शो के दूसरे सीजन का ऐलान किया। इस शो में 21 कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे, जिनके नाम की घोषणा भी करण जौहर कर चुके हैं। करण जौहर के शो का हिस्सा बनने के साथ-साथ मल्लिका शेरावत ने यह भी बताया कि वो 'बिग बॉस' शो का हिस्सा क्यों नहीं बनना चाहती हैं? इसके बाद वो इस शो की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली कंटेस्टेंट भी हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Shivangi Joshi के जबड़े से Shreya Kalra ने निकाली Lock Upp 2 की ट्रॉफी, रो-रोकर Harshad Chopda का हुआ बुरा हाल)

Mallika Sherawat's Fees for The Traitors 2

'द ट्रैटर्स 2' के लिए सबसे ज्यादा फीस ले रही हैं मल्लिका शेरावत

'द ट्रैटर्स 2' के लिए सबसे ज्यादा फीस ले रही हैं मल्लिका शेरावत

मल्लिका शेरावत ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में 'द ट्रैटर्स 2' के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाली खबरों पर रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि यह सही नहीं है। मल्लिका ने कहा कि उन्हें अपनी कीमत पता है और वो इसके लिए माफी नहीं मांगतीं। उन्होंने बताया कि जो लोग कहते हैं कि पैसे की वजह से काम नहीं करते, वो झूठ बोलते हैं। बिल्स चुकाने और अपनी लाइफस्टाइल बनाए रखने के लिए पैसे जरूरी हैं। मल्लिका ने खुद को सेल्फ-मेड वुमन बताया। करण जौहर के शो का हिस्सा बनने से पहले भी मल्लिका एक रिएलिटी शो 'द बैचलोरेट इंडिया: मेरे ख्यालों की मल्लिका' में दिख चुकी हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Raaka: अल्लू अर्जुन स्टारर में नहीं होगा Shah Rukh Khan का कैमियो, अफवाहों पर लगा फुल स्टॉप)

'बिग बॉस' ना करने का बताया कारण

मल्लिका शेरावत ने सलमान खान के शो 'बिग बॉस' का हिस्सा ना बनने का भी कारण बताया है। 'द ट्रैटर्स 2' से पहले मल्लिका शेरावत को कई रिएलिटी शोज ऑफर हुए थे, जिसमें खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस शामिल हैं। 'बिग बॉस' ना करने को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि ये फॉर्मेट उन्हें पसंद नहीं आता। उन्हें लगता है कि एक्टर होने के नाते वो इस शो में कोई खास वैल्यू नहीं दे पाएंगी। उन्होंने कहा, 'अगर कोई चीज मुझे नहीं करनी तो मैं नहीं करूंगी। मेरे पास काफी पैसे हैं। मैंने पैसे को लेकर हमेशा समझदारी से काम किया है। मुझे पैसे कमाने के लिए काम करने की जरूरत नहीं। अब पैसे मेरे लिए काम करते हैं।'

End of Feed