जल्द खत्म होगा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2', फिनाले में पोल डांस करते नजर आएंगे Varun Dhawan

कपिल शर्मा का फेमस शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2’ जल्द ही खत्म होने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार इस शो के फिनाले में बेबी जॉन की टीम शामिल होने वाली है। इस फिनाले के दौरान वरुण धवन पोल डांस करते हुए नजर आने वाले हैं।

कपिल शर्मा का फेमस शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2’ जल्द ही खत्म होने वाला है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार फिनाले में बेबी जॉन की टीम शामिल होने वाली है। इस साल इस सीजन में आलिया भट्ट, वेदांग रैना और करण जौहर सबसे पहले मेहमान बनकर आए थे। इस शो में करीना कपूर खान, रोहित शर्मा, कार्तिक आर्यन समेत कई स्टार्स भी नजर आए थे। आइए जानते हैं कि ये शो क्यों बंद होने वाला है।

The Great Indian Kapil Show 2

The Great Indian Kapil Show 2

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का दूसरा सीजन 21 सितंबर, 2024 को नेटफ्लिक्स पर शूरू हुआ था। इस सीजन में कुल 13 एपिसोड थे। इस सीजन के 12 एपिसोड आ चुके हैं और अगले वीकेंड शो का 13वां एपिसोड होगा ये एपिसोड बेहद ही खास होने वाला है क्योंकि इस एपिसोड में बेबी जॉन की टीम नजर आने वाली है। 13वें एपिसोड के बाद 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' की टीम ब्रेक लेने वाली है।

End of Feed