The Family Man Season 4 Update: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज द फैमिली मैन सीजन 3 हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। इस सीरीज को लोग काफी ज्यादा प्यार दे रहे हैं। सीरीज में मनोज बाजपेयी एक बार फिर से भारत के दुश्मन के साथ लड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस स्पाई थ्रिलर सीरीज ने प्राइम वीडियो पर धमाल मचा दिया है। अब तक ये सीरीज प्राइम पर ट्रेंड कर रही है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि द फैमिली मैन सीजन 4 जल्द ही प्राइम वीडियो पर दस्तक देने वाली है। आइए नजर डालते है इस लिस्ट पर...
pic credit- the family man 3 series
जल्द रिलीज होगी द फैमिली मैन सीजन 4
प्राइम वीडियो पर नवंबर 2025 में रिलीज हुआ द फैमिली मैन सीजन 3 पहले हफ्ते में ही सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बन गया। 35 से ज्यादा देशों में टॉप 5 में ट्रेंड कर रहा है। मनोज बाजपेयी ने फिर से कमाल कर दिया, लेकिन सीजन का अचानक एंडिंग देखकर फैंस हैरान हैं कोई कह रहा 'अरे बीच में क्यों छोड़ा?', कोई बोल रहा 'ये तो बोल्ड मूव है!' राज और डीके इस मामले में कहा, 'ये जानबूझकर किया है। ये सीरीज का मिड-पॉइंट है, बड़ा प्लान है आगे।' अच्छी खबर है कि सीजन 4 जल्दी आएगा। डीके ने कहा, 'इस बार इंतजार कम होगा, शायद 2026 के मिड में शूटिंग शुरू होगी।' पहले लग रहा था 2027-28 तक आएगा, लेकिन अब जल्दी रिलीज की उम्मीद है। सीजन 1 और 2 के बीच 21 महीने, फिर सीजन 3 तक 4 साल से ज्यादा का गैप था क्योंकि राज-डीके हर चीज को रियल रखने के लिए ढेर सारी रिसर्च करते हैं।
मनोज बाजपेयी की एक्टिंग
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा। हालांकि सबसे ज्यादा प्यार उनकी फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर को लोगों ने दिया। इसके बाद मनोज बाजपेयी ने ओटीटी पर धमाल मचा दिया है। मनोज की वेब सीरीज द फैमिली मैन ने ओटीटी पर धमाल मचा दिया। स्पाई के रोल में मनोज बाजपेयी हिट हो गए। अब सबकी नजरें मनोज बाजपेयी की सीरीज द फैमिली मैन 4 पर टिकी हुई है।
