Sohail Khan The Alliance: बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान (Sohail Khan) इन दिनों शो द अलायंस (The Alliance) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सोहेल खान इस शो में एक के बाद एक अपडेट दे रहे हैं। कभी अपनी एक्स वाइफ को लेकर बयान देते हैं, तो कभी उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा कोई बयान वायरल हो जाता है। अब इन सब के बीच सोहेल खान अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। सोहेल खान ने एक ऐसा खुलासा किया, जिसने सबको हैरान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं सोहेल खान ने ऐसा क्या बोला है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
सोहेल खान ने कही ये बात (Image Source: Prime Video)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Lock UPP 2: दो एपिसोड के बाद ही बाहर हुईं Apoorva Mukhija! वायरल वीडियो ने मचाई हलचल
सोहेल खान ने किया नया खुलासा
एक्टर सोहेल खान एक बार फिस से सुर्खियों में हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने हाल ही में पहली बार कंप्यूटर का कीबोर्ड इस्तेमाल किया। उनका यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई लोगों को उनकी बात हैरान करने वाली लगी, जबकि कुछ यूजर्स ने इसे लेकर मजेदार रिएक्शन भी दिए। सोहेल खान ने कहा कि 'सबसे मुश्किल काम फिगरिन ढूंढना नहीं था, बल्कि कीबोर्ड इस्तेमाल करना था। जब कीबोर्ड मेरे सामने आया तो पसीने के छूटे। इससे पहले मैंने कभी कीबोर्ड को छुआ तक नहीं था। मैं दर्शकों से कहना चाहता हूं कि मैंने अपनी जिंदगी में पहली बार शो द अलायंस में कीबोर्ड यूज किया है। ये शो रोज मुझे नई-नई चीजें सिखा रहा है।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Lock UPP 2: 'जिनके कंधे पर चढ़कर नाचती हो...'- Shreya Kalra से भिड़ीं अपूर्वा मखिजा, मिला यूं करारा जवाब
यूजर्स ने दिया ये रिएक्शन
सोहेल खान के इस बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। सोहेल खान के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा सलमान खान ने कभी कीबोर्ड यूज किया है कि नहीं? इसके अलावा और भी यूजर्स मजेदार कमेंट करते नजर आए। सोहेल खान के बयान पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
