वेब सीरीज

'कुछ बुरा होने वाला है' विवादों में फंसे Samay Raina को कपिल शर्मा ने दी थी ये सलाह

  • Authored by: अभय
  • Updated May 3, 2026, 02:36 PM IST

Samay Raina on Kapil Sharma: एक्टर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4 (The Great Indian Kapil Show) में समय रैना (Samay Raina) ने एक बयान दिया है, जिसने...

Image

कपिल शर्मा ने समय को दी थी सलाह (Image Source: Netflix)

Samay Raina on Kapil Sharma: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4 (The Great Indian Kapil Show) पर पहली बार साथ नजर आए। एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की नेटफ्लिक्स शो में दोनों का एपिसोड देखने लायक था। लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये रही कि समय रैना ने बताया कि शो बंद होने से एक दिन पहले कपिल शर्मा ने उन्हें फोन करके चेतावनी दी थी। तो चलिए जानते हैं कि समय रैना ने इस दौरान क्या कहा, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। (ये भी पढ़ें: India's Got Latent विवाद के बाद फिर साथ आए Samay Raina-Ranveer Allahbadia)

कपिल शर्मा ने कही ये बात

एक्टर कपिल शर्मा एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह कपिल शर्मा का द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4 है। कपिल शर्मा के शो के इस नए एपिसोड में अभी हाल ही में समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया बतौर गेस्ट पहुंचे हैं। इस दौरान रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना ने कई बड़े खुलासे किए। कपिल ने बताया कि उन्होंने समय रैना से बात करते हुए मजाक में पूछा था कि उनके खिलाफ अभी तक कोई केस कैसे नहीं हुआ। इस पर समय ने हुए कहा, 'मैं कसम खाकर कहता हूं, जिस दिन मेरा शो बंद हुआ, उससे एक दिन पहले ही सर का फोन आया था। उन्होंने कहा था कि तुम्हारे साथ कुछ बुरा होने वाला है।' इसके बाद कपिल ने बताया कि उन्होंने समय को पहले ही सावधान रहने की सलाह दी थी, क्योंकि वो उस समय काफी सुर्खियों में थे। कपिल ने कहा कि उन्होंने ये बात अपने अनुभव के आधार पर कही थी। उनका मानना है कि कोई भी कुछ भी बोलकर मशहूर तो हो सकता है, लेकिन एक बार फेमस हो जाने के बाद हर बात नहीं कही जा सकती। (ये भी पढ़ें: सुनील पॉल ने उड़ाया कपिल शर्मा के शो का मजाक, बोले "उसके यहां तो लंगर लगा...")

समय विवाद वाले दिनों को किया याद

इसी एपिसोड में समय ने India’s Got Latent विवाद के बाद के मुश्किल समय को भी याद किया। उन्होंने बताया कि उस दौरान सबसे पहले कपिल शर्मा का ही फोन आया था, जिन्होंने उन्हें हिम्मत दी और कहा कि उनका बुरा वक्त जल्द ही खत्म हो जाएगा।

Samay Raina on Kapil Sharma

कपिल शर्मा ने समय को दी थी सलाह (Image Source: Netflix)

कपिल शर्मा ने देखा है शो

द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4 में बातचीत के दौरान रणवीर अल्लाहबादिया ने कपिल शर्मा से पूछा कि क्या उन्होंने इंडिया गॉट टैलेंट के एपिसोड देखे हैं। इस पर कपिल ने कहा कि उन्होंने कुछ एपिसोड देखे हैं। समय रैन के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article